Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    अटल कलाम मेगा मोटर्स टी20 कॉरपोरेट क्रिकेटः टीसीसी, बड्डीज ब्लू व इंडिया क्लब जीते

    By November 10, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 844
    लखनऊ, 10 नवंबर 2018: मैन ऑफ द मैच करन उपाध्याय (87 रन, 61 गेंद, आठ चौके) के उम्दा अर्धशतक से टीसीसी ने अटल कलाम मेगा मोटर्स टी20 कॉरपोरेट क्रिकेट ट्राफी में शनिवार को चौक स्टेडियम में हुए रोमांचक मैच में लखनऊ हंटर्ज को एक रन से मात दी। अन्य मैचों में बड्डीज ब्लू ने मावरिक्स को 88 रन से एवं इंडिया क्लब ने सुपरनोवा को 16 रन से हराया।
    टीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 164 रन बनाए। करन के अर्धशतक के बाद एम.रहमान ने 18 सैयद मुर्तजा हसन ने नाबाद 16 व शब्बीर हुसैन ने 14 रन बनाए। लखनऊ हंटर्ज से रेहान आलम ने दो विकेट चटकाए। जवाब में लखनऊ हंटर्ज लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट गंवाकर 163 रन ही बना सका। आमिर खान (37) व सूफियान मोहतेशाम (29) ही टिक कर खेल सके। टीसीसी से सैयद गुफरान ने 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। तारिक सिद्दीक को दो विकेट मिले।
    केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में बड्डीज ब्लू ने मैन ऑफ द मैच दीपक सिंह (83 रन) की सहायता से मावरिक्स को 88 रन से मात दी। बड्डीज ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक सिंह (83 रन, 54 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) व अभिलाश पाण्डेय (67 रन, 44 गेंद, आठ चौके) के अर्धशतकों से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाब में मावरिक्स लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट गंवाकर 115 रन ही बना सका। सुमित गुलाटी (30) व योगेश सिंह (27) ही कुछ प्रतिरोध कर सके। बड्डीज ब्लू से हनी जाफरी ने चार व ए.शास्त्री ने तीन विकेट चटकाए।
    केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडिया क्लब ने सुपरनोवा को 16 रन से हराया। इंडिया क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शारिक जमील (नाबाद 53 रन, 36 गेंद, छह चौके, दो छक्के) के अर्धशतक से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 143 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरनोवा निर्धारित ओवर में आठ विकेट गंवाकर 127 रन ही बना सका। वैभव विश्वकर्मा (44 रन, 31 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिल सका। इंडिया क्लब से सौरभ सक्सेना ने तीन जबकि गौरव सक्सेना ने दो विकेट चटकाए।

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026
    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    August 8, 2026
    Barabanki to host ‘Varta-laap’ media workshop tomorrow; focus on identifying fake news and fact-checking.

    बाराबंकी में कल होगी मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’, फेक न्यूज की पहचान और फैक्ट-चेकिंग पर फोकस

    August 8, 2026
    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    August 8, 2026
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading