36वीं सब जूनियर व चौथी कैडेट राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता
लखनऊ, 30 दिसम्बर 2018: मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने 36वीं सब जूनियर व चौथी कैडेट राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दूसरे दिन दांव पर लगे पदकों में से आठ स्वर्ण सहित कुल 24 पदक जीतते हुए सबसे आगे रहते हुए ओवरआल चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी जता दी हैं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ पदक तालिका में कुल 10 स्वर्ण, छह रजत व 15 कांस्य सहित 31 पदक के साथ सबसे आगे चल रहा है।
दूसरे दिन आगरा की टीम ने तीन स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य और प्रयागराज की टीम ने तीन स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं देवरिया, के खिलाड़ियों ने भी तीन स्वर्ण पदक झटके।
आज के पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री आनन्देश्वर पाण्डेय (कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन व महासचिव, यूपी ओलंपिक एसोसिएशन) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने कहा कि यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन जिसके अध्यक्ष सलिल सिंह टीटू और सचिव चंद्र कुमार शर्मा है, वह यूपी ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एसोसिएशन है। श्री सलिल सिंह टीटू (अध्यक्ष, यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन) ने बताया कि यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन ऐसे ही आयोजन आगे कराता रहेगा और इस खेल के खिलाड़ियों को प्रदेश में प्रोत्साहन के लिए कार्य करता रहेगा।







