सचिन तेंदुलकर के 39 वनडे शतकों से मात्र 8 शतक दूर हैं विराट
नई दिल्ली, 21 मई 2019: बल्लेबाजों के बल्लेबाज विराट कोहली सचिन के रिकॉर्ड से मात्र 8 शतक दूर हैं। बता दें कि बल्लेबाजी के बाहुबली भारतीय कप्तान विराट कोहली 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे हैं एक दिवसीय विश्व कप में अपने 41 शतकों की बदौलत एक-दो नहीं बल्कि कई टीमों पर भारी पड़ेंगे!

विराट ने अपने शानदार करियर में 227 मैचों में 41 शतक जड़े हैं और वह रिकॉर्ड धारी सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के बीच रिकॉर्ड से मात्र 8 शतक दूर हैं और अगले 1 वर्ष में वह सचिन के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।
भारतीय कप्तान अपने वनडे शतकों के मामले में जहां कई टीमों पर भारी पड़ेंगे। वहीं टीम इंडिया वनडे शतकों के मामले में विश्व कप की अन्य सभी नौ टीमों पर भारी पड़ेगी। विराट उप कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की शतकों के मामले में अन्य सभी टीमों पर भारी पड़ेगी। विराट के 41 शतकों के मुकाबले में विश्व कप की कई टीमें अभी बहुत पीछे हैं।







