Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    14 साल की उम्र में यश वर्मा शतक बनाने वाले सबसे युवा बैट्समैन बने

    By January 21, 2020Updated:January 21, 2020 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 757

    एशियन क्रिकेट काउंसिल के अंडर-16 वेस्टर्न रीज़न टूर्नामेंट में मालदीव्स के खिलाफ एक मैच में ९६ बाॅलों में 107 रन बनाए

    नई दिल्ली, 16 जनवरी, 2020: दाएं हाथ के बल्लेबाज,14 वर्षीय यश वर्मा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अंडर-16 वेस्टर्न रीज़न टूर्नामेंट में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। यह सेंचुरी उन्होंने ओमन के लिए खेलते हुए मालदीव्स के खिलाफ बनाई। यश ने 111.46 के स्ट्राईक रेट से 96 बाॅलों में 107 रन बनाए, जिससे उनकी टीम, ओमन का कुल स्कोर 30.3 ओवर में 271 रन हो गया।

    एशियन क्रिकेट काउंसिल का अंडर 16 वेस्टर्न रीज़न टूर्नामेंट ओमन में 24 अक्टूबर, 2019 को खेला गया था। अपनी टीम, ओमन का प्रतिनिधित्व करते हुए यश ने पारी की शुरुआत की और टीम का स्कोर 30.3 ओवर में 271 रन तक ले गए। उन्होंने अपने जीवन की सर्वश्रेष्ट पारी खेलते हुए 96 बाॅलों में 107 रन बनए और सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा बैट्समैन का रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

    24 मई, 2005 को दिल्ली में जन्मे इस कीपर-बैट्समैन ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत की यात्रा भी की है, ताकि उसे उन परिस्थितियों में खेलने का मौका मिले, जो खाड़ी देशो में नहीं मिलती हैं।

    रिकाॅर्ड तोड़ने के बाद यश ने कहा, ‘‘क्रिकेट मेरा जुनून है। मैंने मैदान एवं टीवी पर सचिन और विराट को खेलते देखकर बहुत कुछ सीखा है। मैं खेल में खुद को मिली भूमिका का आदर करता हूँ और अपना सर्वश्रेष्ट खेल प्रदर्शित करता हूँ। मैं यह खेल जीतकर और मैन ऑफ द मैच बनकर गौरवान्वित हूँ। भविष्य में मैं मौका मिलने पर आईपीएल के लिए भारत में खेलने के लिए उत्सुक हूँ।’’

    इस जीत से प्रशन्न यश के पिता, अक्षय वर्मा ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक भावनापूर्ण एवं गौरवशाली क्षण था। यह एक सुनहरा अवसर है जो इस उम्र एवं समय में हर किसी को नहीं मिलता। मैं उसे अपनी महत्वाकांक्षा में आगे बढ़ने में मदद करके काफी गौरवान्वित महसूस करता हूँ।’’

    एशियन क्रिकेट काउंसिल ने वेबसाईट पर स्कोरकार्ड साझा किया, जो मैच के स्कोर प्रदर्शित करता है।

    यश को मिले पुरस्कारों में शामिल हैं:

    2016 में 11 साल की उम्र में ओमन लोकल टूर्नामेंट्स में अंडर-13 के लिए बेस्ट बैट्समैन (बीओसी) अवार्ड।
    बीओसी (ओमन के प्रतिश्ठित क्रिकेट क्लब) के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया एवं यूके में मैन ऑफ द मैच अवार्ड, जो ऑस्ट्रेलिया एवं यूके के स्थानीय क्लब्स एवं टीम्स के खिलाफ मिला।

    13 वर्ष की उम्र में जनवरी 2019 में भारत में ओमन सेलिब्रिटी क्रिकेट मैच में इंडिया सेलिब्रिटी टीम और ओमन सेलिब्रिटी टीम के बीच खेले मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार।

    ओमन अंडर-16 नेशनल टीम के लिए खेलते हुए वो अपनी अंडर-19 स्कूल टीम के लिए भी खलते हैं।

    #एशियन क्रिकेट काउंसिल #वेस्टर्न रीज़न टूर्नामेंट

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading