Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बीबीडी लेग प्रतियोगिता: चैंपियन, अवध और लखनऊ हंटर ने दर्ज की जीत

    By March 4, 2020Updated:March 4, 2020 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 555
    • अलग स्टेडियम में हुए तीन मैच, बीबीडी को उसकी ही धरा पर अवध की टीम ने 115 रन से दी मात
    • स्टेंडर्ड क्लब और लखनऊ हंटर के बीच हुई कांटे की टक्कर

    लखनऊ, 04 मार्च 2020: सोलहवीं बीबीडी लेग प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच हुए। पहला मैच चैंपियन लेग और दिव्या युग आश्रम के बीच हुआ, जिसमें चैम्पियन की टीम छह विकेट से जीत गयी। वहीं दूसरा मैच बीबीडी कालेज और अवध के बीच हुआ, जिसमें अवध की टीम ने 115 रन से जीत दर्ज की, जबकि तीसरे स्टेंडर्ड क्लब और लखनऊ हंटर के बीच हुए मैच में लखनऊ हंटर 26 रन से विजयी हुई।

    सीएसडी ग्राउंट पर दिव्या ने बनाये 160 रन

    सीएसडी सहारा ग्राउंड पर हुए चैंपियन लेग व दिव्या युग आश्रम के बीच मैच में दिव्या ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित टीम 100 मिनट में 160 रन बना सकी। इस टीम में सर्वाधिक रन कृष्णा ने सात चौकों व एक छक्का की मदद से 45 बाल में 48 रन बनाये, जबकि अंकित ने 4 चौका व एक छक्का की मदद से 64 बाल में 45 रन जोड़ा।

    चैंपियन ने दिव्या को छह विकेट से दी मात

    वहीं 160 रन का पीछा करने उतरी चैंपियन की टीम ने चार विकेट गवां कर 162 रन बना ली और वह छह विकेट से विजयी रही। इस टीम कें पियुष कुमार ने 13 चौका और एक छक्का की मदद से 74 बाल पर 78 रन बनाये। इस मैच में चैंपियन टीम के खिलड़ी पियुष कुमार ही ‘मैन आफ द मैच’ हुए।

    पं. रास बिहारी तिवारी स्टेडियम में हुआ स्टेडर्ड और लखनऊ हंटर के बीच मुकाबला

    वहीं दूसरा मैच पं. रास बिहारी तिवारी स्टेडियम में स्टेंडर्ड क्रिकेट क्लब (एससीसी) और लखनऊ हंटर के बीच हुआ, जिसमें एससीसी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ हंटर ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित चालीस ओवर में पांच विकेट खोकर 261 रन बनाये। दूसरे नम्बर पर उतरे अनुराग ने सर्वाधिक 54 बाल पर पांच चौका और एक छक्का की मदद से पचास रन जोड़े। वहीं छठें नम्बर के बल्लेबाज शैलेन्द्र ने छह चौकों की मदद से 37 बाल पर 45 रन बनाये।

    40वें ओवर में 235 पर आल आउट हो गयी स्टेंडर्ड की टीम

    261 रन का पीछा करने उतरी स्टेंडर्ड क्रिकेट क्लब टीम ने भी काफी हद तक ठीक खेला लेकिन निर्धारित चालीस ओवर के मैच में चालीसवें ओवर के दूसरे बाल पर 235 रन बनाकर ही पूरी टीम आउट हो गयी और 26 रन से लखनऊ हंटर ने जीत दर्ज कर लिया।

    तीसरे मैच में अवध ने जीता टास, पहले बल्लेबाजी का फैसला

    तीसरा मैच में बीबीडी व अवध स्काई स्पोर्ट्स के बीच हुआ, जिसमें अवध की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवर में चार विकेट खोकर अवध की टीम ने 208 रन बनाये। ओपनिंग करने उतरे ओमकार सिंह ने दूसरे बाल पर ही एलबीडब्ल्यू होकर शून्य रन पर पवेलियन वापस लौट गये। वहीं दूसरे क्रम के बल्लेबाज एसएम सिंह ने 10 बाल पर तीन रन ही बना सके लेकिन तीसरे क्रम के बल्लेबाज सार्थक ने रक्षात्मक ढंग से धुआधार पारी खेलते हुए 13 चौकों की मदद से 98 बाल पर 100 रन बनाये।

    208 रन का पीछा करते हुए 93 रन ही बना सकी बीबीडी की टीम

    208 रन का पीछा करते हुए बीबीडी की टीम 93 रन पर ही 31वें ओवर में आल आउट हो गयी। इस तरह से अवध स्काई 115 रन से विजयी हो गयी। बीबीडी के पांच खिलाड़ी तो शून्य रन पर ही आउट हो गये। इस टीम के सर्वाधिक रन अमित तीन चौका व एक छक्का की मदद से 56 बाल पर तीस रन ही बनाए।

    #सोलहवीं बीबीडी लेग प्रतियोगिता

    Keep Reading

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading