लखनऊ, 09 फरवरी, 2020: कॅरियर एकादश और रेनू ब्राडब्रैंड ने लाइफ केयर विंटर चैंलेंज टी20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए मैचों में जीत से पूरे अंक जुटाए।
चौक स्टेडियम पर पहले मैच में कॅरियर एकादश ने विक्टोरिया क्लब को सात विकेट से हराया। विक्टोरिया क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 103 रन बनाए। नंदलाल ने नाबाद 35 रन व उत्तम ने 15 बनाए। कॅरियर इलेवन से प्रियश भास्कर ने तीन विकेट चटकाए।
जवाब में कॅरियर इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए देवेश कुलश्रेष्ठ के 56 गेंदों पर पांच चौके से नाबाद 46 रन से 16.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच प्रियश भास्कर चुने गए।
राहुल व साद का शानदार कमाल
रेनू ब्राडबैंड ने चौक स्टेडियम पर ही दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच राहुल चैरसिया के शानदार 93 रन तथा साद के चार विकेट से लाइफ केयर को आठ रन से हराया। रेनू ब्राडब्रैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल चैधरी के 52 गेंदों पर 5 चैकों व आठ चैको से बनाए 93 रन, अभिषेक मिश्रा के 30 व अनिल पाशा के 23 रन से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाए। लाइफ केयर लक्ष्य का पीछा करते हुए 176 रन ही बना सका। उदय सिंह ने 48, अंशुल मेहरोत्रा नेे 32 व अतुल सिंह ने 21 रन बनाए। रेनू ब्राडबैंड से साद खान ने 18 रन देकर चार व धर्मेंद्र कुमार ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए।







