लखनऊ, 23 नवंबर, 2019: एक्सीलिया इंटर स्कूल टीम चेस चैंपियनशिप में डीपीएस एल्डिको, एक्सीलिया और जयपुरिया स्कूल की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया है। बता दें कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता शनिवार को एक्सीलिया स्कूल, ओमेक्स सिटी में संपन्न हुई।
लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव श्री ए.के. रायजादा ने बताया कि डीपीएस एल्डेको-1 अंडर 10 आयु वर्ग, एक्सीलिया रेनबो वारियर अंडर 12 आयु वर्ग, सेठ एम आर जयपुरिया चेस गैम्बिटर्स अंडर 14 आयु वर्ग और डी.पी एस एल्डिको अंडर 18 आयु वर्ग के विजेता बने।
अंडर 10 आयु वर्ग में डी.पीएस एल्डिको -1 विजेता : अंडर 10 आयु वर्ग में डी.पीएस एल्डिको -1 विजेता बनी, डी.पी एस एल्डिको -नाइट्स और एक्सीलिया राइजिंग सन क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 10 आयु वर्ग में बोर्ड पुरस्कार विजेता : पहला बोर्ड दर्श द्विवेदी डी.पी एस एल्डिको-1 , दूसरा बोर्ड श्रेयांश साहू डी.पी एस एल्डिको-नाइट्स, तीसरा बोर्ड समयग डी.पी एस एल्डिको-1 तथा चौथा बोर्ड लावण्या सिसोदिया एक्सीलिया राइजिंग सन के विजेता बने.
अंडर -12 आयु वर्ग में एक्सीलिया रेनबो वारियर चैंपियन : अंडर -12 आयु वर्ग में एक्सीलिया रेनबो वारियर शीर्ष पर रही, सेठ एम् आर जयपुरिया स्कूल की ब्लाज़िंग चेस किंग तथा स्टडी हॉल क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही.
अंडर -12 में बोर्ड पुरस्कार विजेता :
पहला बोर्ड मेधांश सक्सेना एक्सीलिया रेनबो वारियर्स , दूसरा बोर्ड दिव्यांश पाण्डेय एक्सीलिया रेनबो वारियर्स , तीसरा बोर्ड अर्नव तिवारी एक्सीलिया रेनबो वारियर्स तथा चौथा बोर्ड बोधित पन्त एक्सीलिया रेनबो वारियर्स विजेता बने.
अंडर -14 आयु वर्ग में सेठ एम् आर जयपुरिया चैंपियन : अंडर -14 आयु वर्ग में सेठ एम् आर जयपुरिया स्कूल की चेस गैम्बिटर्स विजेता बनी, डी.पी एस एल्डेको तथा एक्सीलिया रेड विंग्स क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही.
अंडर -14 में बोर्ड पुरस्कार विजेता :
पहला बोर्ड पृथ्वी सिंह स्टडी हॉल , दूसरा बोर्ड आर्यन सिंह जयपुरिया स्कूल चेस गैम्बिटर्स , तीसरा बोर्ड सान्वी अग्रवाल जयपुरिया स्कूल चेस गैम्बिटर्स तथा चौथा बोर्ड रिषभ अवस्थी जयपुरिया स्कूल चेस गैम्बिटर्स ने जीता.
अंडर 18 आयुवर्ग में डी.पी एस एल्डिको-1 विजेता : अंडर 18 आयुवर्ग में डी.पी एस एल्डिको-1 विजेता बनी, स्टेला मारिस तथा डी.पी एस राइजिंग स्टार्स क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही.
अंडर 18 में बोर्ड पुरस्कार विजेता :
पहला बोर्ड रोहन पाण्डेय डी.पी एस एल्डिको-1 , दूसरा बोर्ड ए वामसी कृष्णा डी.पी एस एल्डिको-1 , तीसरा बोर्ड अंशुमन नंदा डी.पी एस एल्डिको-1 तथा चौथा बोर्ड सार्थक सिंह बसेरा डी.पी एस एल्डिको-१ के विजेता बने.
डायरेक्टर एक्सीलिया स्कूल श्री आशीष पाठक, प्रधानाचार्य एक्सीलिया स्कूल सुश्री सोनिया वर्धन और लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव श्री ए.के. रायजादा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.






