पुलिस लाइन के ग्राउंड में हुई प्रतियोगिता, दोनों ही मैच में हुआ कांटे का टक्कर, ट्रई ब्रेकर से हुआ फैसला
पुलिस लाइन के ग्राउंड पर चल रहे जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। दोनों ही मैच बहुत कांटे का रहा और दोनों में टाई ब्रेकर से ही फैसला करना पड़ा। इसमें पहले मैच में पुलिस न्यू बॉयज क्लब और मिलानी क्लब के बीच खेला गया। इसमें पुलिस न्यू बायज ने मैच को नौ-सात से जीत लिया, वहीं दूसरा मैच चौक स्पोटिंग और ममता स्पाटिंग के बीच हुआ, जिसमें टाई ब्रेकर के माध्यम से चौक स्पाटिंग टीम विजयी रही।
इसमें पुलिस न्यू बॉयज की ओर से मैच के दौरान कमल ने 12,45 मिनट, गौरव 13मिनट, हसन 70मिनट, में गोल किया। वहीं मिलानी क्लब की ओर से दुर्गेश ने 19मिनट, नितेश ने 23 मिनट, रितेश ने 28मिनट, तरुण ने 58मिनट में गोल करके मैच स्कोर बराबरी पर ला दिया। अंत में मैच टाई ब्रेकर में चला गया, जिसमें पुलिस न्यू बॉयज ने मैच को (9-7) से जीत लिया।
दूसरा मैच चौक स्पोटिंग और ममता स्पॉटिंग के बीच हुआ, जिसमें मैच के दौरान स्कोर (2-2) बराबरी पर रहा चौक स्पोटिंग टीम की ओर से मोहम्मद अली ने 17 वे मिनट, में और वरुण ने 47 वे मिनट गोल किया वहीं ममता स्पॉटिंग की ओर से मनीष ने 23वें मिनट में और शुभम ने 14 मिनट, गोल करके स्कोर बराबरी पर ला दिया अंत में मैच टाई ब्रेकर में चला गया, जिसमें चौक स्पोटिंग टीम ने मैच को (5-2) से जीत लिया।
मंगलवार को सेमीफाइनल का पहला मैच चौक स्पॉटिंग और लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच तथा दूसरा मैच पुलिस न्यू बॉयज और अलीगंज वारियर्स के बीच खेला जाएगा।







