Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    क्रिकेट टूर्नामेंट में बीबीडी, ग्रेस व एलआरसी ने मारी बाजी

    By March 2, 2020 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700

    16वीं बीबीडी सी डिविजन टूर्नामेंट में सोमवार को हुए तीन मैच, एलआरसी के ओपनर ने खेली धुआंधार पारी, 22 चौकों व सात छक्कों की मदद से 81 बाल पर जड़े 160 रन

     

    16वीं बीबीडी सी डिविजन टूर्नामेंट में सोमवार को तीन मैच आयोजित हुए। पहला मैच आशा स्पोर्ट्स फाउंडेशन और बीबीडी कालेज के बीच आयोजित हुआ, जिसमें बीबीडी ने आठ विकेट से बाजी मार ली। दूसरा मैच ग्रेस क्रिकेट क्लब और ध्रुव स्पोर्ट्स के बीच हुआ, जिसमें ग्रेस दो विकेट से विजयी रहा। तीसरा मैच एलआरसी और लखनऊ व्हाईट क्लब के बीच खेला गया। इसमें एलआरसी ने 291 रन से लखनऊ व्हाईट क्लब को मात दी।

    सीएसडी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच एलआरसी और लखनऊ व्हाईट क्लब के बीच टास हुआ, लखनऊ व्हाईट ने टास जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। बैटिंग करने उतरी एलआरसी की टीम ने आठ विकेट पर निर्धारित 35 ओवर में 397 रन का शानदार स्कोर खड़ा कर दिया। ओपनिंग करने उतरे करुणेश ने धुआंधार पारी खेलते हुए 22 चौकों व सात छक्कों की मदद से 81 बाल पर 160 रन बनाये। वहीं टीम के कप्तान जमाल काजिम ने 11 चौकों की मदद से 38 बाल पर 60 रन बनाये। तीसरे नम्बर के खिलाड़ी सुन्नी मेहरोत्रा ने भी धुआंधार पारी खेलते हुए 51 बाल पर ही 19 चौकों और तीन छक्का की मदद से 107 रन जोड़े।

    वहीं 397 रन का पीछा करने उतरी लखनऊ व्हाईट क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवर के मैच में पंद्रह ओवर भी नहीं झेल सकी और 106 रन बनाकर आउट हो गयी। इस तरह एलआरसी की टीम 291 रन से विजयी घोषित हुई। व्हाइट क्लब की टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे विशाल ने नौ बाल पर तीन चौका व एक छक्का की मदद से 18 रन बनाये। इसके बाद तीसरे क्रम के बल्लेबाज आशीष ने चार चौकों की मदद से 23 बाल पर 19 रन जोड़े। ओपनिंग करने उतरे करूणेश को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

    ध्रूव व ग्रेस के बीच रही कांटे की टक्कर

    दूसरा मैच पं. राहस बिहारी तिवारी स्टेडियम में ग्रेस क्रिकेट क्लब व ध्रूव स्पोर्ट्स के बीच हुआ। इसमें ध्रूव ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 40 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर ध्रूव की टीम ने 223 रन बनाये। इस मैच में ओपनिंग करने उतरे प्रणव सिंह ने चार चौकों की मदद से 34 बाल पर 26 रन बनाये। दूसरे नम्बर के बल्लेबाज अश्वनी गुप्ता ने छह चौकों की मदद से 75 बाल पर 95 रन जोड़े। 223 रन का पीछा करने उतरी ग्रेस की टीम आठ विकेट खोकर चालीसवें ओवर में 224 रन बना लिया और दो विकेट से जीत गयी।इसमें मैन आफ द मैच ग्रेस के समर्थ कुमार हुए।

    आशा स्पोर्ट्स काे बीबीडी ने दी करारी मात

    वहीं मल्टी एक्टीविटी सेंटर में आशा स्पोर्ट्स फाउंडेशन और बीबीडी कालेज के बीच हुई। इसमें आशा स्पोर्ट्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन बैट्समैन अच्छा रन नहीं जोड़ सके। पूरी टीम 38वें ओवर में मात्र 86 रन बनाकर आउट हो गयी। आशा के चार बैट्समैन तो बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गये। बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरी बीबीडी की टीम ने मात्र सात ओवर में ही दो विकेट खोकर 32वें मिनट में ही 87 रन पूरे कर लिये और वह आठ विकेट से विजयी हुई। इसमें मैन आफ द मैच बीबीडी टीम के गेंदबाज अमन कुमार हुए।

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading