लखनऊ, 01 दिसंबर, 2019: कोलकाता, पश्चिम बंगाल के साल्ट लेक स्टेडियम में संपन्न हुई 19वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश वुशू टीम ने ताउलू में 4 पदक एवं शान्शु स्पर्धाओं में 10 पदक प्राप्त किए हैं।
बता दें कि जहां ताउलू स्पर्धाओं में प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक रजत व तीन कांस्य पदक प्राप्त किए, वहीं शान्शु में दो स्वर्ण, दो रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त किया, तथा शान्शु वर्ग में उत्तर प्रदेश 15 पदक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर रही। टीम की इस सफलता पर महासचिव मनीष कक्कड़ ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ीको बधाई दी है एवं टीम के प्रषिक्षकों की सराहना की है।
जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं।-
क्रम संख्या खिलाड़ी का नाम बालक/बालिका इवेन्ट पदक
1 तनिशनागर बालक शानशू 48 किग्राभार वर्ग स्वर्ण
2 शौर्य बालक शानशू 28 किग्रा भार वर्ग रजत
3 कृष बालक शानशू 39 किग्रा भार वर्ग रजत
4 आयुष सैनी बालक शानशू 24 किग्रा भार वर्ग कांस्य






