Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    क्या टी20 की बढ़ती लोकप्रियता के आगे टेस्ट मैच का चलेगा जादू?

    By January 4, 2020 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611

    केप टाउन में इंग्लैंड और साउथ अफीका तथा सिडनी में ऑस्ट्रेलिया तथा न्यू जीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैचों के साथ 2020 में टेस्ट क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है। हर नए साल के साथ एक बड़ा सवाल लोगों के जेहन में आता है और वह यह है कि फटाफट क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच क्या टेस्ट क्रिकेट लोगों को लुभाते रहने में सफल हो पाएगा? टेस्ट क्रिकेट को असल प्रारूप माना जाता है। क्रिकेट को चाहने वाले आज भी टेस्ट मैच देखना पसंद करते हैं।

    फटाफट क्रिकेट, खासतौर पर टी20 की बढ़ती लोकप्रियता ने टेस्ट क्रिकेट पर एक लिहाज से ग्रहण लगा दिया है। लोगों को स्टेडियम तक लाना मुश्किल हो गया है। तमाम क्रिकेट बोर्ड इसे लेकर संघर्ष करते दिख रहे हैं लेकिन जहां तक मनोरंजन और परिणाम की बात है तो हर गुजरते साल के साथ टेस्ट क्रिकेट बेहतर होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 80 हजार से अधिक दर्शकों ने एमसीजी का रुख किया। इंग्लैंड, न्यू जीलैंड और साउथ अफीका में भी दर्शकों की संख्या में कोई कमी नहीं रहती, लेकिन भारत में हालात हमेशा चिंताजनक बने रहते हैं। यही देखते हुए भारत ने नवंबर में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेला, जिसमें रेकॉर्ड संख्या में दर्शक ईडन गार्डस स्टेडियम पहुंचे। 2019 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी सफल रहा है। इस साल कुल 39 टेस्ट मैच खेले गए। इनमें से 35 के परिणाम आए।

    सबसे खास बात यह है कि बीते साल 11 मैचों में टीमों ने पारी के अंतर से जीत हासिल की। इनमें से सबसे अधिक चार पारी के अंतर की जीत भारत ने नाम रहीं। बेशक साल की शुरुआत सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ से हुई थी लेकिन साल का समापन सेंचुरियन में इंग्लैंड पर साउथ अफ्रीका की 107 रनों की जीत के साथ हुआ। यह अलग बात है कि 2019 में 2018 की तुलना में 9 टेस्ट कम हुए। साल 2018 में कुल 48 टेस्ट मैच खेले गए थे। उस साल भी 43 मैचों के परिणाम आए थे। इनमें से कुल 9 मैचों के परिणाम पारी के अंतर से आए थे। भारत की बात करें तो भारतीय टीम ने 2018 में कल 14 टेस्ट मैच खेले थे, जिनमें से सात में उसे जीत मिली थी।

    इसी तरह भारत ने 2019 में कुल 8 मैच खेले और सात में जीत हासिल की। 3-7 जनवरी, 2019 तक सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए टेस्ट मैच को छोड़ दिया जाए तो भारत ने इसके बाद वेस्ट इंडीज को उसके घर में 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया और फिर अपने घर में साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से धोया। इस सीरीज में भारत ने दो मैचों में पारी के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया। इस सीरीज के दोनों मैच भारत ने पारी के अंतर से जीते। भारत में होने वाले अधिकांश मैचों के परिणाम तीन दिनों में आ गए थे। इसमें कोई शक नहीं कि टेस्ट क्रिकेट का मिजाज बदल गया है। बीते एक दशक में जितने टेस्ट मैचों के परिणाम आए हैं, उतने परिणाम बीते 30 सालों में नहीं आए थे।

    टेस्ट क्रिकेट रिजल्ट ओरिएंटेड हुआ है, लेकिन फटाफट क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता ने इसकी इस बदलती छवि को लोगों से दूर रखा है। यही कारण है कि लोग अब टी-20 क्रिकेट को अधिक पसंद करने लगे हैं। कारण साफ है। लोग पांच दिनों तक मैच देखना पसंद नहीं करते। इन्हीं सब कारणों से आईसीसी ने अब टेस्ट मैचों को चार दिनों का करने को लेकर माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

    हालांकि कई टीमों का मानना है कि बेशक भारत में तीन दिनों में परिणाम आ जाते हैं लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां पांचवें दिन ही परिणाम आ पाते हैं और अगर टेस्ट मैचों को चार दिनों का कर दिया गया तो एशेज सीरीज के किसी भी मैच का परिणाम नहीं आ सकेगा। ग्लैन मैक्ग्रा सहित क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भी इस आइडिया का विरोध किया है। ऐसे में आईसीसी के पास पिंक बॉल क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचता। और होना भी चाहिए। किसी फॉर्मेट के पारंपरिक रूप से छेड़छाड़ करने की जगह पिंक बॉल क्रिकेट बेहतर ऑब्शन हो सकता है।

    भारत में कोलकाता में खेले गए पहले पिंक बॉल टेस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया। ऑस्ट्रेलिया में यह पहले से ही पसंद किया जा रहा है। अभी कई देश हैं, जहां इसका डेब्यू नहीं हुआ है। इन सब बातों के बीच यह सवाल काफी अहम है कि क्या फटाफट क्रिकेट की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और समय के साथ बदलाव की मांग के बीच टेस्ट क्रिकेट अपने स्वरूप और मनोरंजन के अंश को बरकरार रख पाएगा? बीते साल के रेकॉर्ड को देखते हुए मनोरंजन के अंश के बरकरार रहने की पूरी उम्मीद है। जहां तक स्वरूप में बदलाव की बात है तो इसे पांच दिनों का ही रहने दिया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि इसी रूप में इसकी असल पहचान है।

    Keep Reading

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading