Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    पीटीए आइटा टेनिस टूर्नामेंट: यूपी के सनीश व गौतम मप्र के पुरुष युगल को हराकर पहुंचे फाइनल में

    ShagunBy ShagunJanuary 14, 2021 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 723

    एकल में द्रोण वालिया और अययूक अहमद की होगी खिताबी टक्कर

    लखनऊ, 14 जनवरी 21: उत्तर प्रदेश के सनीश मणि मिश्रा व गौतम आनंद की जोड़ी ने पीटीए आइटा प्राइज मनी पुरुष टेनिस टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।

    अवध स्कूल गोमतीनगर स्थित प्रोफेशनल टेनिस अकादमी (पीटीए) के कोर्ट पर खेली जा रही एक लाख रूपए की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में एकल वर्ग के सेमीफाइनल में टॉप सीड उत्तराखंड के द्रोण वालिया और राजस्थान के अययूक अहमद ने जीत के साथ फाइनल में खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की।

    युगल वर्ग के सेमीफाइनल में छठीं सीड यूपी के सनीश मणि मिश्रा व गौतम आनंद की जोड़ी ने चौथी सीड मध्य प्रदेश के सुयश व सौरिश के खिलाफ एक घंटा 45 मिनट चले मैच में 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। यूपी की जोड़ी ने कोर्ट पर शानदार जुगलबंदी का सहारा लिया और प्रतिद्वंद्वी को खास मौके नहीं दिए। सनीश ने वाली पर ज्यादा ध्यान दिया तो गौतम आनंद ने पीछे से रैली ज्यादा खेली। हालांकि मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का गेम भी बेहतर था लेकिन यूपी की जोड़ी ने शानदार अंदाज में पहला सेट 6-2 से जीता। दूसरे सेट में भी सनीश व गौतम हावी रहे और 6-3 की जीत से मैच अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

    डबल्स के दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की तीसरी सीड प्रसाद व पारितोष की जोड़ी ने दिल्ली के गैर वरीय अंकुश व प्रणव को 0-6, 6-4, (10-8) से सुपर टाईब्रेेक स्कोर से हराया। हालांकि ये जीत भी संघर्षपूर्ण रही जिसमें महाराष्ट्र की जोड़ी पहला सेट गंवा बैठी लेकिन दूसरे सेट में संघर्ष के बाद प्रसाद व पारितोष ने 6-4 से जीत दर्ज की। इसके बाद तीसरे सेट में प्रसाद व पारितोष ने सुपर टाईब्रेक में 10-8 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

    एकल के पहले सेमीफाइनल में टॉप सीड उत्तराखंड के द्रोण वालिया ने गैर वरीय हरियाणा के अमनदीप राठी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 5-7, 6-1 से हराया। द्रोण वालिया ने पहला सेट 6-3 से जीता। इसके बाद अमनदीप ने कुछ दमदार शॉट के सहारे दूसरे सेट में 5-7 से जीत दर्ज की। तीसरे व निर्णायक सेट में द्रोण वालिया ने शानदार कोर्ट कवरेज के सहारे 6-1 की जीत से मैच भी जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली।

    दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान के अययूक अहमद ने दिल्ली के आयुष गुरनानी को 6-1, 6-0 से हराया। टूर्नामेंट का फाइनल कल सुबह 12 बजे से खेला जाएगा। पहले युगल का फाइनल खेला जाएगा। उसके बाद एकल फाइनल होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading