नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर: तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और उमेश यादव तथा बल्लेबाज लोकेश राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिये शनिवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से निजी कारणों से बाहर रहे ओपनर शिखर धवन, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। शमी और उमेश आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में शामिल है लेकिन कीवी टीम के खिलाफ उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। इसी तरह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लोकेश राहुल को भी टीम में नहीं रखा गया है।
आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा पर लगातार पांचवीं सीमित ओवरों की सीरीज के लिये विचार नहीं किया गया है। दोनों की भारतीय टीम में एक बार फिर वापसी नहीं हो पायी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये टीम की घोषणा की जिसका पहला मैच मुंबई में 22 अक्टूबर को, दूसरा पुणे में 25 अक्टूबर को और तीसरा कानपुर में 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।








1 Comment
Amoxicillin Dose For Adults http://buycialisuss.com – Buy Cialis Viagra Dosierung Nebenwirkungen Cialis Propecia Topico