Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    गोताखोरी मुकाबले में दिग्गज मनमोहन भार्गव ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक

    By October 19, 2019Updated:October 19, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 638

    मेजबान खिलाड़ियों ने दूसरे दिन जीते 7 स्वर्ण, 4 रजत, छह कांस्य पदक
    16वीं मास्टर्स नेशनल (पुरुष व महिला) एक्वेटिक चैंपियनशिप

    लखनऊ, 19 अक्टूबर, 2019: 16वीं मास्टर्स नेशनल (पुरुष व महिला) एक्वेटिक चैंपियनशिप के दूसरे दिन गोताखोरी की विभिन्न स्पर्धाओं में दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। वहीं मनमोहन भार्गव ने तरणताल में कमाल दिखाते हुए अपना दूसरा स्वर्ण पदक ( पुरुष ग्रुप 80, 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक) के साथ कांस्य पदक (पुरुष ग्रुप 80, 50 मी.फ्रीस्टाइल) भी जीता।

    भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर में तैराकी के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने हाथ दिखाए। दूसरे दिन यूपी के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 4 रजत, छह कांस्य पदक जीते। इसी के साथ यूपी के खातें में अब तक 11 स्वर्ण, 11 रजत व 16 कांस्य सहित कुल 38 पदक हो गए है। आज 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष ग्रुप 80) में मनमोहन भार्गव व 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (महिला ग्रुप 50) अंजली जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीते।
    50  मी.फ्रीस्टाइल (पुरुष ग्रुप 80) में लखन लाल अरोरा, 100 मी.बैक स्ट्रोक में (पुरुष ग्रुप 75) में इंद्र दत्त शर्मा व 100 मी.बैक स्ट्रोक में (महिला ग्रुप 25) में लक्ष्मी निषाद ने रजत पदक जीते।

    कांस्य पदक विजेताओ में 50  मी.फ्रीस्टाइल (पुरुष ग्रुप 80) में मनमोहन भार्गव, 50  मी.फ्रीस्टाइल (पुरुष ग्रुप 65) में जगदीश सिंह दीक्षित, 50  मी.फ्रीस्टाइल (महिला ग्रुप 30) में ज्योति निषाद, 100 मी.बैक स्ट्रोक में (पुरुष ग्रुप 65) में प्रकाश अवस्थी, 100 मी.बैक स्ट्रोक में (महिला ग्रुप 50) में अंजली जायसवाल, 100 मी.ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष ग्रुप 30) में अनुभव मिश्रा ने कांस्य पदक जीते।

    डाइविंग में यूपी की गरिमा कपूर ने जीता दूसरा स्वर्ण पदक:

    केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में आज दूसरे दिन हुई हाईबोर्ड डाइविंग की स्पर्धा में यूपी के लिए गरिमा कपूर ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता।   डाइविंग में यूपी के लिए महिला हाईबोर्ड डाइविंग (ग्रुप 45) में पुष्पा मिश्रा, महिला हाईबोर्ड डाइविंग (ग्रुप 40) में रचना सिंह, महिला हाईबोर्ड डाइविंग (ग्रुप 25) में गरिमा कपूर, 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 60) में राकेश शुक्ला व 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 50) में देवेंद्र शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीते।

    वहीं अन्य स्पर्धाओं में 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 75) में गुजरात के रमेश ने स्वर्ण, तमिलनाडु के.वेंकटरमण ने रजत, 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 70) में गुजरात के के.राव ने स्वर्ण, यूपी के सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने रजत और 1 मी.स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग (पुरुष ग्रुप 65) में गुजरात के लवजीभाई ने स्वर्ण व नरसिम्हन रेड्डी ने रजत पदक जीते।

    80 साल से ज्यादा उम्र के वेटरन दिग्गज वेटरन हुए सम्मानित:

    भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर में आयोजित एक सम्मान समारोह में चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 80 साल से ज्यादा उम्र के वेटरन खिलाड़ियों को आज दूसरे दिन प्रोग्राम में यूपी स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इन दिग्गजों को मुख्य अतिथि प्रोफेसर आलोक धवन (निदेशक, आईआईटीआर) व कर्नल प्रभात रंजन ने सम्मानित किया। प्रोफेसर आलोक धवन ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर इन लोगों ने जो कमाल दिखाया है, उससे आज की युवा पीढ़ी को सीखने की दरकार है।
    आज सम्मानित होने वाले 80 साल से ज्यादा उम्र के दिग्गज इस प्रकार हैंः-

    1. मनमोहन भार्गव (81 साल, यूपी),
    2. लखन लाल अरोरा (80 साल, यूपी),
    3. भगवती मनवंतरम (83 साल, गुजरात),
    4. विश्वनाथ बेहरे (84 साल, गुजरात),
    5. दुलाल कुमार गुकंडू (82 साल, पश्चिम बंगाल),
    6. रामकृष्ण अरांके (88 साल, महाराष्ट्र),
    7. अनंत जोग (89 साल, महाराष्ट्र),
    8. राम कंवर सांगवान (81 साल, हरियाणा),
    9. मुथु कुमारस्वामी (83 साल, तमिलनाडु),
    10. मनबीर सिंह मलिक (80 साल, दिल्ली),
    11. दयानंद शर्मा (80 साल, दिल्ली),
    12. ओम सेठ (84 साल, तेलंगाना)।

    पढ़े इससे सम्बंधित:

    https://shagunnewsindia.com/sportsnews16th-masters-national-male-female-aquatic-championship/

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading