Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    प्रभु के दर्शन

    ShagunBy ShagunDecember 31, 2020 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559

    एक बड़ा ही धार्मिक व्यक्ति था। वह हमेशा सत्कर्मों में लीन रहता था। उसकी इच्छा थी कि एक दिन भगवान के दर्शन करे। उसके लिए वह बराबर प्रयत्न करता। साधु-संतों से उसका रास्ता पूछता।

    संयोग से एक दिन उसकी भेंट एक कपटी आदमी से हो गई। वह साधु के वेश में था। उसने कहा, “अगर तू सचमुच ईश्वर के दर्शन करना चाहता है तो जो कुछ तेरे पास है, उसे बेच दे और पैसे लेकर मेरे साथ चल।”

    वह भोला-भाला व्यक्ति उसकी बातों में आ गया। उसने अपना सब कुछ बेच डाला और पैसे लेकर उसके साथ चल दिया। चलते-चलते रास्ते में एक कुआं मिला। कपटी साधु ने कहा, “अपनी माया को यहां रख दे और इस कुएं में झांक, तुझे प्रभु के दर्शन हो जायेंगे।”

    उस भक्त ने यही किया। रुपये वहीं रखकर कुएं पर गया और ज्यों ही झांका कि उस साधु ने उसको धक्का देकर कुएं में गिरा दिया। कुआं सूखा था। उस आदमी को जरा भी चोट नहीं आयी और अपनी सच्ची लगन के कारण उसे ईश्वर के दर्शन हो गये।

    उधर साधु ज्योंही रुपये लेकर चला कि उसे एक सिपाही मिल गया। साधु ने अपने को छिपाने का प्रयत्न किया तो सिपाही ने उसे पकड़ लिया। मारे डर के साधु ने सारी बात कह दी।

    सिपाही उसे लेकर कुएं पर आया और उस आदमी को निकालना चाहा, पर उसने इन्कार कर दिया। बोला, ” भगवान का रूप कितना आनंददायक है। मैं कृतार्थ हो गया। मैं बाहर नहीं आऊंगा।”
    उसने कहा, “जिसने मुझे दुनिया की माया से छुटकारा दिलवाकर ईश्वर के दर्शन करा दिये, उसका मैं आभारी हूं। आप उसे छोड़ दो।” सिपाही ने उसे छोड़ दिया।

    उस कपटी के मन पर इस घटना का इतना असर हुआ कि उसने छल-कपट का रास्ता छोड़ दिया और प्रभु की भक्ति करने लगा।

    Shagun

    Keep Reading

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Mandodri built the Navchandi Temple in Meerut.

    मंदोदरी ने बनवाया था मेरठ का नवचण्डी मन्दिर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026
    Bashir Badr: King of Lions, Farewell That desolate silence—he was right when he said it: these were salutations born of self-interest.

    बशीर बद्र: शेरों का बादशाह, फिर भी विदाई में सूना सन्नाटा, सही कह गए थे – ये मतलबों के सलाम थे

    May 30, 2026

    नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

    May 30, 2026
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading