Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ईश्वर ने आसान गणित लगाया: सबको खाली हाथ भेज दिया, खाली हाथ ही बुला लिया

    ShagunBy ShagunDecember 23, 2020Updated:December 23, 2020 Featured 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 808

    टीवी के पर्दें पर भगवान राम जी की सर्वश्रेस्ठ भूमिका निभा कर सर्वाधिक लोकप्रियता पाने वाले कलाकार अरुण गोविल जी आज भी सोशल एक्टिव हैं और उन्होंने आज भी अपने फैंस और लोगों को अपनी शिक्षाप्रद बातों से सम्मोहित कर रखा हैं लोग उनकी शिक्षाप्रद बाते पढ़कर आत्मसात करते हैं और अपने जीवन में प्रेरणा स्रोत लेकर पालन करते हैं इसके साथ ही लोग अपने परिवार के बीच इस संस्कार रूपी बातों को आदान- प्रदान कर उन्हें फालों करने की प्रेरणा देते हैं। यह बातें इतनी पावरफुल हैं कि आपके जीवन को बदल कर रख देंगी और चाहे तो इसे पढ़कर इन बातों को अमल में ले लें तो वास्तव में जीवन को सही मार्गदर्शन मिल सकता है।

    आज अभिनेता अरुण गोविल की लोकप्रियता इतनी हैं कि ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 517.8K हैं इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर 390k फॉलोवर्स की संख्या है।

    बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने फिल्मों में बहुत सारी भूमिकाएं अदा की लेकिन रामानंद सागर कृत रामायण में जब से मैंने राम कि भूमिका अदा कि तब से मेरे जींवन में बहुत बदलाव आया मैंने सारे ऐब छोड़ दिए और फिर मैंने भगवान राम की आध्यात्मिक शक्ति को पहचाना और उनकी प्रेरणा से अपने जीवन में सफल हो पाया। तो आइये हम सभी आत्मसात करते हैं उनकी अच्छी बातों को –

    “आज से बेहतर कुछ भी नहीं, क्योंकि कल कभी आता नहीं और आज कभी जाता नहीं
    ………………………………………………………………………………………….
    “जब आप ऊँचाइयों की सीढ़ियाँ चढ़ रहे हों तो पीछे छूटे लोगों से बहुत अच्छा व्यवहार करें, क्योंकि उतरते समय वही लोग आपको रास्ते में फिर मिलेंगे” ।
    …………………………………………………………………………………
    मिल बांट कर खाने का यह गुण तो ईश्वर ने सबको दिया था… पता नहीं इंसानों ने अपना यह गुण कहां खो दिया… ।
    ………………………………………………………………………………………….
    कोहरे से एक अच्छी बात सीखने को मिलती है कि जब जीवन में रास्ता न दिखाई दे रहा हो तो बहुत दूर तक देखने की कोशिश व्यर्थ है। संभल कर एक – एक कदम चलते चलें तो मंजिल मिल जाएगी।
    ………………………………………………………………………………………….
    “किसी बच्चे को उपहार ना दिए जाएँ तो वो थोड़ी देर रोएगा, और अगर संस्कार ना दिए जाएँ तो जीवन भर रोएगा”।
    ………………………………………………………………………………………….
    “भगवान से भी बड़े माता पिता होते हैं, क्योंकि भगवान सुख दुःख दोनों देते हैं परंतु माता पिता सिर्फ़ सुख देते हैं”
    ………………………………………………………………………………………….इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में किताबी ज्ञान जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है बच्चों को इंसानियत, दया, करुणा एवं दूसरों की मदद की शिक्षा देना. अपने बच्चों के हृदय में ये संस्कार ज़रूर डालें. …………………………………………………………………………………………
    हर रोज़ गिरकर भी,
    मुक़म्मल खड़े हैं…!

    ऐ ज़िंदगी देख,
    मेरे हौसले तुझसे भी बड़े हैं …!!
    …………………………………………..
    कौन हिसाब रखे
    किसको कितना दिया
    और किसने कितना बचाया

    इसलिए ईश्वर ने आसान गणित लगाया

    सबको खाली हाथ भेज दिया
    खाली हाथ ही बुला लिया।
    …………………………………………….
    कठिन समय में समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता है, और कमज़ोर व्यक्ति बहाना” ।
    ………………………………………………………………………………………….
    ‘मन में उतरना’ और ‘मन से उतरना’ केवल आपके व्यवहार पर निर्भर करता है..!
    ………………………………………………………………………………………….
    “इंसान एक दुकान है, और ज़ुबान उसका ताला, ताला खुलता है, तभी मालूम चलता है कि दुकान सोने की है या कोयले की”।
    ……………………………………………।
    दुनिया के रैन बसेरे में पता नहीं कितने दिन रहना है,
    सबके दिलों को जीत लो, यही जीवन का गहना है”।
    …………………………………………………………………………………………
    जीवन एक ऐसा रंगमंच है, जहां किरदार को खुद नहीं पता होता, कि अगला दृश्य क्या होगा..!
    ………………………………………………………………………………………..
    “अपने जीवन की तुलना किसी के साथ नहीं करनी चाहिए..!‘सूर्य’ और ‘चंद्रमा’ के बीच कोई तुलना नहीं, जब जिसका वक़्त आता है तब वो चमकता है’।
    …………………………………………………………………………………………
    “मुँह के घाव सबसे जल्दी भरते हैं, मुँह से बोले गए शब्दों के घाव सबसे ज़्यादा देर में भरते हैं”।
    …………………………………………………………………………………………
    “होने वाले खुद ही ‘अपने’ हो जाते हैं, किसी को कहकर ‘अपना’ बनाया नहीं जाता”।
    ………………………………………………………………………………………….
    बहुत दूर तक जाना पड़ता है सिर्फ़ यह जानने के लिए कि नज़दीक कौन है..!
    ………………………………………………………………………………………….
    वाणी और विचार.. ये दोनों प्रोडक्ट आपकी अपनी कंपनी के हैं.।
    ……………………………………………………………………………………..।
    जितनी क्वालिटी और गुणवत्ता
    अच्छी रखेंगे…उतनी कीमत ज्यादा मिलेगी..।
    …………………………………………………………………………………………
    “ज़िंदगी की रेस में जो लोग आपको ‘दौड़कर’ नहीं हरा पाते, वही आपको ‘तोड़कर’ हराने की कोशिश करते हैं”।
    …………………………………………………………………………………………
    “रिश्तों में झुकना ग़लत नहीं है, सूरज भी तो ढल जाता है चाँद के लिए”

    • प्रस्तुति: सुशील कुमार 

    Shagun

    Keep Reading

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    1 Comment

    1. Jesse on December 9, 2021 8:31 am

      Thank you for the good writeup. It in fact was a
      amusement account it. Look advanced to far added agreeable from
      you! However, how can we communicate?

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading