29 वें दिन हुए जेल से रिहा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज रिहा हो गए। बेहद सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मंगलवार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से मंगलवार को जमानत मिल गई थी।
बता दें कि अजय कुमार लल्लू 3 जून को गिरफ्तार हुए थे। उन्हें आगरा में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन और प्रवासी श्रमिकों के लिए दी गई एक हजार बसों की सूची में धोखाधड़ी करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया थ । गौरतलब है कि एक जून को एमपीएमएल विशेष अदालत ने अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी को खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कि थी, जहाँ आज उन्हें जमानत मिल गयी।
मीडिया अपडेट
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबासाहेब अम्बेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा हजरतगंज पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे प्रदेश अध्यक्ष ।
- बाबा साहेब की प्रतिमा पर पहुंचें प्रदेश अध्यक्ष। प्रशासन ने नहीं खोला ताला। बाहर से पुष्पांजलि अर्पित किए।







