Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»खेल

    लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में छात्र ने जीता चैम्पियनशिप ट्राफी के साथ गोल्ड

    ShagunBy ShagunAugust 23, 2023 खेल No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 253

    लखनऊ, 23 अगस्त। सी.एम.एस, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-9 के प्रतिभाशाली छात्र मेहर सिंह खोसला ने सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल एवं चैम्पियनशिप ट्राफी जीता है।

    यह चैम्पियनशिप काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में आगरा में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के कई छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्र मेहर सिंह खोसला ने अपने खेल प्रतिभा की बदौलत सिंगल्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जबकि टीम प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम की है। संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस टेनिस खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    23 छात्रों को बानवे लाख रूपये की मिली स्कॉलरशिप

    लखनऊ, 23 अगस्त। सी.एम.एस, कानपुर रोड कैम्पस के 23 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रू. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

    इस प्रकार, सभी 23 छात्रों को कुल 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

    डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले इन 23 छात्रों में संचिता सिंह, सृष्टि, सौम्य कुमार सिंह, शेफाली सिंह, हर्ष झा, विवेक देब, मनप्रीत सिंह गाँधी, यशवर्धन सिंह भदौरिया, निवेदिता पाण्डेय, ईशान कुमार, वैभव तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी, रोनित गुप्ता, मोहम्मद असद, आरोलिका शंकर, लोकेश पाण्डेय, शाम्भवी शुक्ला, कुशाग्र गुप्ता, आकृति सिंह, अर्श अली, शताक्षी त्रिपाठी, सुयष श्रीवास्तव एवं रोनित सिंह शामिल हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के सोनू और मणिपुर के शिलहेइबा को को मिला गोल्ड

    बैडमिंटन में भारत के रघु ने इंडोनेशिया के अल्वी को सीधे मुकाबले में हराया

    भारतीय खेल प्रेमियों का दावा अति आत्मविस्वास से हारे वर्ल्ड कप, सोशल मीडिया पर फैंस निकाल रहे गुस्सा

    कांटे की टक्कर में भारत की जीत देखना चाहते हैं दर्शक

    वर्ल्डकप मुकाबले में हर टीम पर भारी पड़ रहा है भारत, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर

    बैडमिंटन में सीतापुर की तनिशा ने हापुड़ की काजल को हराया, नीर नेहवाल भी फाइनल में जीते

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    रेस्क्यू ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता: सभी 41 श्रमिकों को निकाला जाने लगा सुरक्षित

    November 28, 2023

    सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के सोनू और मणिपुर के शिलहेइबा को को मिला गोल्ड

    November 28, 2023

    बैडमिंटन में भारत के रघु ने इंडोनेशिया के अल्वी को सीधे मुकाबले में हराया

    November 28, 2023

    उद्यमी मित्र सरकार और निवेशकों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं: नन्दी

    November 28, 2023

    उत्तर प्रदेश में दलित गौरव संवाद से कांग्रेस में उत्साह

    November 28, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading