छात्र झूठी एफआईआर रद्द करने की कर रहे माँग
लखनऊ, 19 अप्रैल: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से कुलपति तीन दिन बीतने के बाद भी मिलने नहीं आए। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुलपति आज मिलेंगे और कल मिलेंगे लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी मिलने नहीं आए।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया हैं कि विवि के जिन छात्रों पर मेसर्स मैनेजर की ओर एफआईआर दर्ज कराई गयी है वह गलत तरीके से दर्ज की गयी है। विवि प्रशासन ने अभी तक छात्रों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया है।
छात्र प्रॉक्टर और सुरक्षा अधिकारी को पद से हटाने की मांग और उनके खिलाफ कार्यावाही की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने मारपीट में शामिल सुपरवाइजर और सुरक्षाकर्मियों को हटाने और एफआईआर करवाने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल बिना अनुमति के डीजे बजवाना ही छात्रों के पिटाई का कारण बना। 17 अप्रैल को किसी प्रकार के डीजे न बजने की अनुमति को बीबीएयू प्रॉक्टर ने लिखित रूप से आश्वासन दिया था जिसके बाद भी अचानक डीजे बजने लगा जिसको लेकर छात्रों ने प्रॉक्टर से मुलाक़ात की और जानकारी से अवगत कराया था। उसके बाद छात्र कुलपति से मिलने जा रहे थे उसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों की पिटाई की थी ।







