2 वर्ष के लिए मिलेगा फ्री मेन्टेनेंस, ईंधन पर सालाना 60,000 रुपए तक की अपेक्षित बचत
लखनऊ, 29 जुलाई, 2021: टैफे – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने ट्रॉली और कमर्शियल अनुप्रयोगों के लिए ढुलाई करने वाला स्पेशल ट्रैक्टर, 35 hp मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया। हाल ही में लॉन्च किया गया MF 7235 DI खास प्रारंभिक मूल्य पर आधुनिक तकनीक, उन्नत सुविधाएं, अपनी श्रेणी में सबसे अधिक पावर, कम ईंधन खपत, विश्व प्रसिद्ध MF हाइड्रोलिक्स, कम मेन्टेनेंस, अधिकतम सुरक्षा और चालक के लिए बेहतर आराम प्रदान करता है।
ट्रैक्टर के ज़बरदस्त परफॉरमेंस के कारण यह ग्रामीण उद्यमियों, ट्रैक्टर फ्लीट के मालिकों, ठेकेदारों और ड्राइवरों के लिए आदर्श ट्रैक्टर है, जो ईंट भट्टों, रेत खदानों, पत्थर खदानों, गन्ने की ढुलाई, पानी के टैंकर, निर्माण सामग्री परिवहन, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकास कार्य जैसे कमर्शियल एवं ढुलाई के कार्यों में अत्यंत उपयोगी है।
बता दें कि टैफे ने ऑफर और आकर्षक लाभ भी निर्धारित किए हैं जिनमें, 2 वर्ष के लिए मुफ़्त मेन्टेनेंस, ईंधन ख़पत पर सालाना रु. 60,000 तक की अनुमानित बचत, मात्र रु. 35,000 की कम बुकिंग राशि और लोन कराने के आसान विकल्प भी शामिल हैं, जो छोटे किसानों के लिए पूंजी निवेश को कम करते हैं और किसानों के लिए ट्रैक्टर रखना आसान बनाते हैं।
मालूम हो कि टैफे की 60 से अधिक वर्षों की प्रमाणित इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, ट्रैक्टर उद्योग की इसकी गहन जानकारी और समझ ने, भारतीय बाजार के लिए इस ग्राहक-केंद्रित उत्पाद को बनाने में मदद की है। MF 7235 DI के लॉन्च के साथ, ग्राहकों की चिंताओं को प्रभावी ढंग से संबोधित करने वाले इस नए ट्रैक्टर लाकर, टैफे ढुलाई और कमर्शियल अनुप्रयोगों को पुनर्परिभाषित करने के लिए तत्पर है।







