Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ताज की सतह पर 55% धूल कण, मडपैक के लेप से पीलेपन का होगा इलाज

    By July 25, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596

     

    प्रदूषणकारी उद्योगों को बंद कराने के बाद भी ताज की चमक न निखरी तो प्रदूषण नियंतत्रण बोर्ड के माथे पर शिकन जायज है, दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज। प्रदूषण की कालिख से ताज के धवल सौंदर्य पर पीलेपन के दाग लगे, तो पूरा देश चिंतित हो उठा। मुल्तानी मिट्टी का लेप (मडपैक) कर उसका उपचार किया जा रहा है, लेकिन प्रदूषण लाइलाज है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की रसायन शाखा इसके कारणों की पहचान को जांच में जुटी है। इसमें अब वह आइआइटी और वाडिया इंस्टीट्यूट, देहरादून की भी मदद लेगी।
    प्रदूषण से ताज को बचाने के लिए दो दशक पूर्व ताज टिपेजियम जोन (टीटीजेड) बनाया गया था। हरियाली पर जोर देने के साथ प्रदूषणकारी उद्योगों को बंद कराया गया या शिफ्ट किया गया। हालात इसके बाद भी नहीं सुधरे। अप्रैल, 2015 में संसद की पर्यावरण संबंधी स्थाई समिति ने ताज का निरीक्षण कर कंपोजिट प्लान बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ताज पर मडपैक ट्रीटमेंट शुरू किया गया।
    मुख्य मकबरे के फ्रंट पर इन दिनों यह ट्रीटमेंट कर प्रदूषण के दाग तो हटाए जा रहे हैं लेकिन पर्यावरण में सुधार न होने से फिर इसकी आवश्यकता पड़ेगी। इसे देखते हुए एएसआइ की रसायन शाखा पिछले दिसंबर से जांच में जुटी है। इसमें पुराने आंकड़ों के साथ ही स्मारक में अलग-अलग दिशा में फिल्टर लगाकर प्रदूषण की जांच की जा रही है। यह देखा जा रहा कि किस दिशा में अधिक प्रदूषण है और उसमें कौन-से तत्व शामिल हैं।
    अधीक्षण पुरातत्वज्ञ रसायन डॉ. एमके भटनागर बताते हैं कि अध्ययन रिपोर्ट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए हम इसका साइंटिफिक क्रॉस चेक आइआइटी और वाडिया इंस्टीट्यूट से कराने का प्रयास कर रहे हैं।

    ताज की सतह पर 55 फीसद धूल कण

    जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अटलांटा, अमेरिका, आइआइटी कानपुर और एएसआइ की रसायन शाखा ने नवंबर 2011 से दिसंबर, 2012 तक ताज में अध्ययन किया था। इसमें ताज की सतह पर 55 फीसद धूल कण, 35 फीसद ब्राउन कार्बन कण और 10 फीसद ब्लैक कार्बन कण पाए गए थे।

    डीजल वाहन और उपले भी वजह

    अध्ययन में यह माना गया था कि ताज के समीप डीजल वाहनों के चलने और उपले जलने से कार्बन कण स्मारक तक पहुंच रहे हैं। ताज के धवल सौंदर्य को बरकरार रखने को तीन वर्ष के अंतराल पर मडपैक ट्रीटमेंट की आवश्यकता बताई गई थी।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading