पटना, 06 जुलाई 2019: अगर आप फूड लवर हैं और इस मानसून स्पेशल लजीज व्यंजनों के साथ म्यूजिक का मजा लेना चाहते हैं। तो यह मौका आपको दे रहा है होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका, जहां मानसून स्पेशल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। अगस्त के महीने तक चलने वाले इस फेस्टिवल के बारे में जानकारी देने के लिए होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस दौरान होटल के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि लाइव सिंगिंग के साथ साथ खाने का भी पटनावासी इस मॉनसून में लुफ्त उठा सकेंगे। होटल पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में प्रत्येक शनिवार और रविवार को शाम 7:00 बजे से रात 1:11 बजे तक कैंडल लाइट डिनर का आयोजन किया गया है। इसमें मात्र 399 रूपए में अनलिमिटेड वेलकम ड्रिंक सूप स्नेक्स मैन कोर्स स्वीट्स डिश आदि का प्रबंध किया गया है।
वहीं आपके संडे को स्पेशल बनाने के लिए और अपनों के साथ समय बिताने के लिए एक खास ब्रांच का भी आयोजन किया गया है जो हर रविवार सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक है। इसमें महज 349 रूपए में कई सारी चीजों को एक साथ परोसा जायेगा।






