Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन तमिल व असम को गोल्ड

    ShagunBy ShagunDecember 13, 2025Updated:December 13, 2025 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    National School Athletics Championship
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,176

    देश के विभिन्न राज्यों से 41 टीमें कर रहीं प्रतिभाग, रजत पदक कर्नाटक और उत्तराखंड और कांस्य पदक केरल और दिल्ली के नाम रहा

    लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अध्यक्ष एस0जी0एफ0आई0 दीपक कुमार द्वारा गुरू गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में किया गया। इस पांच दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 17 दिसम्बर तक किया जाना है। शनिवार को
    बालक वर्ग प्रतियोगिता में 5000 मी0 पैदल में असम के फ़िरदौस अव्वल रहे। वहीं बालिका वर्ग की ऊंची कूद में तमिल की धन्या ने बाजी मारी।

    इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों यथा- अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, दमन दीव व दादर नगर हवेली, लक्षदीप, लद्दाख, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेश, संगठन, सोसाइटीज् की 41 टीमों के लगभग 1594 बालक-बालिकाएं, 170 कोच, मैनेजर एवं टेक्निकल ऑफिशियल्स शामिल हो रहे हैं। प्रथम दिवस के अन्तर्गत बालक-बालिकाओं के 3000 मीटर दौड़, 100 मी0 दौड़, 800 मी0 दौड़, शॉटपुट प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण एवं क्वालिफिकेशन राउण्ड सम्पन्न हुए।

    National School Athletics Championship
    राष्ट्रीय स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पहले दिन तमिल व असम को गोल्ड

    कार्यक्रम का इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा एवं खेल सचिव सुहास एल. वाई. उपस्थित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि के द्वारा सर्वप्रथम ध्वाजारोहरण किया गया। इसके पश्चात विभिन्न राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों एवं संगठन, सोसाइटीज से आई हुई टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि दीपक कुमार द्वारा प्रेम, उम्मीद और प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में गुब्बारे उड़ाये गये।

    इसके पश्चात खेल की सद्भावना को बनाए रखने के प्रतीक मशाल को मुख्य अतिथि सहित राष्ट्रीय पदक विजेता खुशी कुमारी, ऋषभ तोमर एवं काजल द्वारा प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के राष्ट्रीय पदक विजेता अतुल यादव के द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई। इस दौरान बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बाल निकुंज इंटर कॉलेज लखनऊ के छात्र-छात्राओं द्वारा ”विकसित भारत स्वर्णिम भारत” पर आधारित नृत्य, श्री राम एकेडमी इंटर कॉलेज लखनऊ के छात्र-छात्राओं द्वारा ”खेल थीम” पर आधारित नृत्य एवं पायनियर मोंटेसरी इन्टर स्कूल लखनऊ के द्वारा ”मोटिवेशनल थीम” पर आधारित मनमोहन नृत्य प्रस्तुतियां दी गई।

    एपीसी दीपक कुमार ने कहा कि ये प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित हो रही है। यह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर का खेल संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय छात्रों के बीच खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर फिटनेस को प्रोत्साहित करना और राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए मंच प्रदान करना है। मुख्य अतिथि ने बताया कि एस0जी0एफ0आई0 ने जिसकी फील्ड उसकी शील्ड के भ्रम को दूर करने का कार्य किया है और निष्पक्ष निर्णय हेतु नवीनतम तकनीक के द्वारा मॉनीटरिंग का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही प्रतियोगिता में स्पोर्टस् फेडरेशन की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्णायकों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। सम्पूर्ण प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग भी हो रही है। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को लखनऊ और आसपास के पर्यटन स्थलों के भ्रमण की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

    अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के इस मंच पर विभिन्न प्रांतांे से आए हुए सभी प्रतिभागी लखनऊ की खूबसूरती का लुत्फ उठाएं और खेल भावना को बनाएं रखते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

    अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ’आयरन मैन’ विजय सिंह चौहान पूर्व खेल निदेशक, उत्तर प्रदेश एवं एक उत्कृष्ट ऑल राउंड एथलीट मेडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री चौहान द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

    14 दिसंबर दिन रविवार को बालक बालिकाओं के डिस्कस थ्रो, त्रिकूद, 110 मी बाधा दौड़, 1500 मी० दौड़, भाला फेंक एवं 100 मी० दौड़ प्रतियोगिताओं के क्वालिफिकेशन राउंड और बालक वर्ग में पोल वॉल्ट, शॉट पुट, 100 मी० दौड़ और बालिका वर्ग में शॉट पुट, पोल वॉल्ट, 100 मी० दौड़ और 3000 मी० पैदल चाल के फाइनल संपन्न होंगे।

    समारोह में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा0 महेन्द्र देव, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उ0प्र0 भगवती सिंह, निदेशक, एस0सी0ई0आर0टी गणेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ डा0 प्रदीप कुमार, अपर राज्य परियोजना निदेशक वी0के0 पाण्डेय, उप शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ रेखा दिवाकर, वरिष्ठ विशेषज्ञ समग्र शिक्षा माध्यमिक मुकेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक, समग्र शिक्षा राजकुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading