कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कह है कि टीम की असली परीक्षा श्रीलंका के खिलाफ नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका दौरे में होगी। भारत अभी श्रीलंका के साथ घरेलू जमीन पर तीन टेस्ट खेलेगी। इस पूर्व कप्तान ने माना कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन भारत की वास्तविक परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही होगी।’’
भारत को श्रीलंका सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाना है जहां उसे अगले साल जनवरी-फरवरी में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। अजहर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘वह बेजोड़ है. जिस तरह से वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है उसे देखकर अच्छा लगता है।’’ अजहर का ईडन गार्डन्स पर रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने यहां सात मैचों में 107.50 की औसत से खेल के सभी प्रारूप में 860 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा, “जब आप ईडन की बात करते हैं तो मेरी इस मैदान से अच्छी यादें ही जुड़ी हैं। मैं इस मैदान को काफी पसंद करता हूं।”







