जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. तीनों आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे. सुरक्षाबलों के साथ इनकी मुठभेड़ कल से चल रही थी. हालांकि अभी भी इलाके में दस और आतंकियों के होने की सुचना बताई जा रही है.

आतंकवादियों के पास से तीन एके-47 रायफल और काफी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. रात में भी पत्थरबाजों ने आतंकियों की ढाल बनने की कोशिश की. मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों के नाम माजिद मीर, शाकिर और शाबिर अहमद हैं. आतंकवादियों के साथ हुए एनकाउंटर में सेना का एक जवान भी जख्मी हुआ है. आतंकी माजिद मीर पर काकापोरा के सरपंच और जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों की हत्या का आरोप था.
पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया. लेकिन सुरक्षाबलों की चाकचौबंदी घेराबंदी के आगे आतंकी और उनके मददगार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके.
तीनों आतंकियों के ढेर किए जाने पर कर्नल अजित कुमार ने मीडिया को बताया, ‘’आर्मी पत्थरबाजों से बेअसर रही. क्योंकि पुलवामा पुलिस ने बहुत प्रभावशाली ढंग से उन्हें संभाला है.” उन्होंने बताया कि इस आतंकियों के हमले में जख्मी जवान खतरे से बाहर है.”







