वीडियो में घेरकर थप्पड़-किक्स, अब लोग चिल्ला रहे- ऐसे “टूरिस्ट” मत भेजो विदेश!
बैंकॉक। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित भारतीय पर्यटक, जिसका नाम योगेंद्र सिंह बताया जा रहा है (हालांकि कुछ यूजर्स इसे राज जसूजा बता रहे हैं), थाईलैंड के एक स्पा सेंटर में सर्विस लेने के बाद पैसे चुकाए बिना भागने की कोशिश करता नजर आ रहा है। लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और सड़क पर ही जमकर धुनाई कर दी!
एक जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि वीडियो थाईलैंड के पैटाया का है। व्यक्ति का नाम राज जसुजा (52 वर्षीय भारतीय पर्यटक) है, न कि योगेंद्र सिंह। 27 दिसंबर 2025 को ट्रांसजेंडर महिलाओं के साथ पेमेंट विवाद के बाद हमला हुआ। पुलिस जांच कर रही है।

वायरल वीडियो की झलक: रात के समय सड़क पर टैक्सी के पास खड़ा शख्स महिलाओं से घिर जाता है। वे उसे खींचती हैं, गिराती हैं और किक्स-थप्पड़ों से ‘सबक’ सिखाती हैं। बैकग्राउंड में भीड़ जमा हो जाती है।
X पर रिएक्शन: पोस्ट को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स गुस्से में हैं – “देश की इज्जत नीलाम कर रहा है” से लेकर “पासपोर्ट कैंसल करो” तक की मांग। एक यूजर ने लिखा, “भारत में निंजा टेक्निक चलती है, यहां नहीं!”
सच्चाई?: वीडियो थाईलैंड का लगता है, लेकिन नाम पर विवाद। इसी तरह के अन्य घटनाओं की खबरें आई हैं, जैसे थाई बीच पर सेल्फी वाली बदतमीजी।
लोग बोलें :
एक यूजर ने लिखा : लूटकर और फ्री में खाने की जो बीमारी है उसे बीमारी से पीड़ित है।
गौरव ने लिखा : हर जगह नाक कटवाए है ससुर!
ऐ कुमार : अब घर आने के बाद इनकी “महा आरती” उतारी जाएगी।
मनोज : क्यों विदेश में भारत का नाम खराब करते हो भाई? जब जेब में माल नहीं है तो बड़े शौक मत पाला करो!
राजेश मेहरा : कुछ भी झूठ मत बकवास करो… ! इनको थाईलैंड में Shemale कहते है, यह हिजड़े है , टिप न मिले तो गुंडागर्दी करते है!
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2007519542512365844
ऐसे पर्यटकों से सावधान! यात्रा करें, लेकिन सम्मान बनाए रखें।






