Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    पिता का पितर बन जाना अपने आप में एक ऐसी व्यथा है, जो हृदय को चीर देती है

    ShagunBy ShagunSeptember 17, 2025Updated:September 17, 2025 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 385

    जब बेटे को जरा-सी खरोंच भी लगती थी, पिता की आँखें छलक पड़ती थीं। सोचता हूँ, जब वे इस दुनिया से गए, तो बेटे की आँखों में आंसुओं को देख उनकी आत्मा कितनी कांपी होगी! शायद पिता ने बेटे से कहीं अधिक दुख में आंसू बहाए होंगे। यह मैं जानता हूँ। फिर भी, बेटे को अकेला छोड़, पिता धरती से स्वर्ग की ओर चले गए। हर पिता शायद अपनी यह यात्रा आंसुओं के साथ ही पूरी करता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जैसे ही उनकी उंगली छूटी, वे पितर बन गए।

    पिता को पितर बनते देखना एक ऐसी पीड़ा है, जिससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो। लेकिन जो होना है, वह तो होगा ही कौन रोक सकता है? अगर रोक सकते, तो पिता कभी वह उंगली न छोड़ते। पितृपक्ष के अलावा भी, मन बार-बार आपको इस लोक में खींचने से कतराता है। क्यों बार-बार आपको इस संसार के बंधन में बांधा जाए? ईश्वर आपको इस मोह से मुक्ति दे, मोक्ष दे। यह संसार का बंधन बड़ा दुख देता है।

    आने-जाने की यह पीड़ा मन को छलनी कर जाती है। प्रभु आपको इस दुख से आजादी दे। फिर भी, मन यह भी जानता है कि पूर्ण मुक्ति कितनी कठिन है। पिता, वहाँ भी शायद दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद ही दे रहे होंगे—यशस्वी बनो, दीर्घायु बनो, विजयी बनो। सब कुछ देकर, पितृऋण से मुक्त कर, वे उस लोक में अपना स्थान बना चुके हैं।

    हे पिता, आपको मुक्ति मिले, मोक्ष मिले, आप तृप्त हों। और हमें, आपके आशीषों की शक्ति मिले। – आशीष

    Shagun

    Keep Reading

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    August 1, 2026
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading