श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, खेल मंत्रालय के ट्रायल में नहीं दौड़ेंगे
यह है श्रीनिवास गौड़ा, उम्र 28 वर्ष और यह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मूदाबिदारी से हैं। कंबला प्रतियोगिता में 142.5 मीटर की दूरी इन्होंने 13.62 सेकंड में पूरी की, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन्होंने 100 मीटर 9:55 सेकंड में पूरे किए। जबकि ओलिम्पिक विजेता उसैन बोल्ट ने 100 मीटर 9:58 सेकंड में पूरे किए। यह भाग भी कीचड़ में रहे थे जहां बहुत फिसलन थी, पैरों में आधुनिक टेक्नोलॉजी के जूते भी नहीं हैं।
मज़दूर श्रीनिवास गौड़ा के भैंसा दौड़ में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना ओलंपिक चैंपियन एथलीट से होने लगी थी.इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रायल में हिस्सा लेने की सलाह दी थी.







