संस्कृति, प्रतिभा और युवा ऊर्जा का भव्य उत्सव, जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गाजियाबाद
गाजियाबाद, 23 दिसंबर 2025: जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (JIM), गाजियाबाद ने 20 दिसंबर को अपने वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘मर्केटो: द फिएस्टा 2025’ का आयोजन इंदिरापुरम कैंपस में किया। दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से 1000 से ज्यादा छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया।
उद्घाटन में मुख्य अतिथि रहे: प्रमोद कुमार जैन (सीईओ, TCI ग्लोबल), समीर कोहली (डायरेक्टर, इनसाइट), डॉ. तरणजीत सिंह (एसवीपी, एक्सिस बैंक) और फिटनेस इन्फ्लुएंसर मेहताज़ वासिफ। उन्होंने उद्योग-शिक्षा सहयोग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नेतृत्व विकास पर चर्चा की। इस अवसर पर निदेशक डॉ. देवेंद्र नरंग समेत संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, बिजनेस प्लान, स्टार्टअप फेयर, पोस्टर मेकिंग, फैशन शो, डांस, बैटल ऑफ बैंड्स, सिंगिंग और हैकाथॉन जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।मुख्य आकर्षण रही गायिका सिमर कौर की लाइव परफॉर्मेंस, जिसने आयोजन का समापन किया। जयपुरिया के पूर्व छात्रों ने भी हिस्सा लिया और मौजूदा छात्रों से जुड़े।
महोत्सव में शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक और नवोन्मेषी कार्यक्रमों पर फोकस रहा।







