Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    पेरिस पैरालम्पिक में भी महकेगी एक्सीलिया की मिट्टी की खुशबू

    ShagunBy ShagunAugust 28, 2024 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,770

    बैडमिंटन खिलाड़ियों की टोक्यो पैरालम्पिक जैसी सफलता पर नजर

    लखनऊ, 28 अगस्त 2024: एक्सीलिया स्कूल एक बार फिर पेरिस पैरालम्पिक 2024 में भी वह अपना योगदान दे पा रहा है। इस बार भी मेरी और अदब के शहर की मिट्टी की खुशबू से महकी बैडमिंटन अकादमी में जिन खिलाड़़ियों ने खुद को और अपनी तैयारी को पेरिस जाने से पहले समय–समय पर परखा है उनमें मंदीप कौर, नित्या श्री, पलक कोहली, मनोज सरकार, शिवराजन सोलैमेलाई, सुहास एलवाई, तरुण ढिल्लन आदि शामिल हैं।

    संभव है कुछ को यह बात बेहद सामान्य सी लगे कि खिलाड़ी कहीं न कहीं तो तैयारी करते ही हैं और किसी भी प्रतियोगिता में जाकर जब अपना पूरा दमखम लगाते हैं तब जाकर सफलता हाथ लगती है। मगर जब खिलाड़ी खासकर पैरा खिलाड़ी जब एक ऐसी जगह की तलाश में हों जहां वह इत्मीनान व बगैर किसी भेदभाव के तैयारी कर सकें तो यह बात अहम हो जाती है।


    शिक्षा और खेल का अनूठा तालमेल :

    एक्सीलिया ने साथ ही साथ खिलाड़ियों की शिक्षा का भी ध्यान रखा और उन्हें ऐसा माहौल दिया जिसकी बदौलत वह अपनी पढ़ाई से सामंजस्य बिठा सके। तमिलनाडु की पैरा खिलाड़ी नित्या श्री और दिल्ली की वैष्णवी पुनयानी ने एक्सीलिया में हाईस्कूल के बाद प्रवेश लिया और बेहतर अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। नित्‍या श्री ने चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में तीन कांस्‍य पदक अपने नाम किए थे। वहीं एक्‍सीलिया से 2022 में 12वीं उत्‍तीर्ण करने वाली वैष्‍णवी पुनयानी ने एसएल-4 वर्ग के महिला एकल में कांस्‍य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल पहुंचने तक वैष्‍णवी का प्रदर्शन शानदार रहा था।


    मुझे फख्र है कि एक्सीलिया स्कूल ने ऐसे आड़े समय में अपनी बैडमिंटन अकादमी को मूर्त रूप दिया जब पैरा खिलाड़ियों को उसकी बेहद आवश्यकता थी। टोक्यो पैरालम्पिक 2000 लगभग आने वाले ही थे और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनमुताबिक तैयारी नहीं कर पा रहे थे। उन्हें ऐसी जगह चाहिए थी जहां कह सकें कि वहां उनका प्रथम अधिकार है। ऐसे मौके पर एक्सीलिया ने चुनौतीपूर्ण मगर महत्वपूर्ण निर्णय लिया और स्कूल के ‘ऑडिटोरियम’ की जगह पर गौरव खन्ना एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी की स्थापना को मंजूरी दे दी। हालांकि कोविड-19 के झंझावात के बीच देश की पहली पैरा बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की राह काफी दुर्गम थी। बावजूद इसके अकादमी तैयार हुई और देश भर से एक्सीलिया में जुटे पैरा खिलाड़ियों प्रमोद भगत, मनोज सरकार तरुण ढिल्लन, कृष्णा नागर, पारुल परमार, पलक कोहली आदि ने पैरा बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना की अगुआई में टोक्यो पैरालम्पिक के लिए जोर-शोर से तैयारी को अंजाम दिया। नतीजे सुखद रहे और टोक्यो में भारत ने बैडमिंटन की स्पर्धा में दो स्वर्ण समेत चार पदकों पर अपना नाम लिख इतिहास रच दिया। प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने स्वर्ण तो सुहास एलवाई ने रजत और मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

    इसके बाद हर अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में खिलाड़यों ने मुझे यानी एक्सीलिया और मेरे अदब के शहर लखनऊ को गौरवान्वित किया। इसमें चीन के हांगझू में आयोजित 2022 के एशियाई पैरा खेलों की उपलब्धि भी खास रही। जहां 21 पदक खिलाड़ियों ने भारत की झोली में डाले। जिसमें से 4 स्‍वर्ण, 4 रजत और 13 कांस्‍य पदक शामिल रहे। चीन रवाना होने से पहले एक्‍सीलिया में आयोजित ‘हांगझू की उड़ान’ कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए भारत का परचम लहराने की बात कही थी।

    भारत के जिन खिलाड़ियों ने मेरे आंगन में अपने खेल को चमकाया है, उनमें टोक्‍यो पैरालंपिक खेलों के पदक विजेता मनोज सरकार, प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, यूपी सरकार से लक्ष्‍मण पुरस्‍कार प्राप्‍त अबू हुबैदा, प्रेम कुमार अले, शशांक कुमार, अमू मोहन, पलक कोहली, सान्थिया विश्‍वनाथन, गोकुल दास़, आकाश माधवन, चिराग बरेठा, राज कुमार, सुकांत कदम, रचना पटेल, वैष्‍णवी पुनयानी, नेहाल गुप्ता, अभिजीत सखूजा, नवीन शिवकुमार आदि शामिल हैं। ये वह खिलाड़ी हैं जो आज भारत के लिए पैराबैडमिंटन में बड़ी उम्‍मीद बनकर उभरे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    November 18, 2026
    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    November 18, 2026
    Awareness camp at KGMU on World COPD Day: Dr. Suryakant states that 'pulmonary rehabilitation' is highly effective for patients.

    केजीएमयू में विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता शिविर: डॉ. सूर्यकान्त बोले- ‘पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन’ है रोगियों के लिए बेहद कारगर

    November 18, 2026
    Nine Glorious Decades: Grand 'Awadh Shakti Samman Samaroh' (Awadh Power/Strength Honour Ceremony) held on the 90th Foundation Day of the Awadh Ladies Club

    गौरवशाली नौ दशक: अवध लेडीज क्लब के 90वें स्थापना दिवस पर ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

    November 18, 2026
    The "grooves" of life's unfulfilled desires and relationships: Theatricals resonate at the Prof. Satyamurti Theatre Festival

    प्रो सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह : दूसरी शाम ज़िंदगी की अधूरी ख़्वाहिशों के खांचे

    November 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading