यू पी स्टेट चेस चैंपियनशिप 2025
सीतापुर : स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर शिक्षा संसथान, सीतापुर में खेली जा रही यू पी स्टेट चेस चैंपियनशिप की अंडर 13 गर्ल्स केटेगरी आज समाप्त हो गयी जबकि अंडर 19 ओपन केटेगरी एवं सीनियर वीमेन प्रितियोगिता कल तक चलेगी।

अंडर 13 गर्ल्स केटेगरी के पाचवें और अंतिम चक्र में पहले बोर्ड पर आगरा की आद्रिता मिश्रा 4 अंक और गोरखपुर की दीपांजली श्रीवास्तव 3.5 अंक के बीच सिसिलियन डिफेन्स खेला गया जिसमे दीपांजली ने जीत का बहुत प्रयास किया परन्तु आद्रिता ने कोई मौका न देते हुए 34 चाल में बाजी ड्रा कराकर सभी संभावित 5 अंकों में से 4.5 अंकों के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया वहीं 4 अंकों के साथ दीपांजली और काशवी गुप्ता ने 4-4 अंकों अर्जित किये परन्तु टाई ब्रेक चलते दीपांजली को उपविजेता घोषित किया गया जबकि काशवी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मुख्य अतिथि डॉ. अमिताभ सिंह और डॉ. सुनीता सिंह तथा डीपीएस, सीतापुर की पीवीसी तनुश्री मेहरोत्रा ने विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया।
अंडर 19 ओपन केटेगरी में चौथे चक्र की समाप्ति के बाद शीर्ष वरीय अजय संतोष 4 अंकों के साथ एकल बढ़त बनाये हुए है जबकि प्रखर त्रिपाठी, देवांश राठोर और आरव गुप्ता 3.5-3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे है| महिला वर्ग ले कानपुर की तनया वर्मा 4 अंको के साथ एकल बढ़त बनाये हुए है जबकि सिमरन साधवानी, सोनम मिश्रा और संचिता यादव 3-3 अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही है।







