Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भाजपा की सफलता का मंत्र- धैर्य-संयम

    ShagunBy ShagunApril 7, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    स्थापना दिवस पर विशेष: नवेद शिकोह

    भाजपा देश की एक ऐसी पार्टी है जिसे सबसे अधिक पराजय मिली। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बहुसंख्यक हिन्दु समाज में हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा के पहियों से आगे बढ़ने वाली भाजपा की गाड़ी की हर राह पर दशक दर दशक स्पीड ब्रेकर लगे रहे। देश की आजादी के बाद लोकतांत्रिक भारत में करीब पचास साल तक कांग्रेस ने जनसंघ/भाजपा को निरंतर परास्त किया। कोई और दल होता तो शायद टूट कर बिखर जाता, हताशा-निराशा इसे खत्म कर देती। ये सच भी है कि बार-बार परास्त होने वाली बड़ी-से बड़ी ताकत भी पस्त होकर खत्म हो जाती है।

    लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा वाला ये राजनीति दल फौलादी निकला, पराजय की हर हार की अग्नि ने इसमें धार पैदा कर दी। राष्ट्रवाद, अनुशासन, समर्पण, सादगी, संघर्ष, रणनीति,कौशल, धैर्य और संयम की ताकत सत्ता लोभ, ग्लेमर, दिखावे, ताज-ओ-तख्त की मोहताज नहीं होती। भाजपा हारती रही लेकिन अपने लक्ष्य के रास्ते पर चलने की गति को ज़रा भी कमजोर नहीं होने दिया।

    निरंतर देश की सत्ता पर काबिज इधर कांग्रेस का कोई मजबूत विकल्प दशकों तक नहीं बन सका। किंतु बीच में जब लोग परिवारवाद के आरोपो़ से घिरी कांग्रेस से कुछ ऊब सा गए तक गठबंधन की सरकार के शुरुआती दौर में भाजपा सत्ता के करीब पंहुची।

    अयोध्या प्रकरण को लेकर राम मंदिर आंदोलन ने हिन्दु समाज को एकजुट किया और बहुसंख्यक वर्ग का विश्वास भाजपा की तरफ बढ़ा। यूपी की तत्तकालीन मुलायम सिंह सरकार में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलने से आहत हिन्दू समाज अपनी राजनीतिक ताकत को ढूंढता हुआ भाजपा से मजबूती से जुड़ने लगा। ये भाजपा का अटल बिहारी वाजपेई वाला दौर था।

    अटल जी प्रधानमंत्री बनें और एक वक्त ऐसा भी आया जब एक वोट से उनकी सरकार गिरा दी गई। तब भाजपा ने संकल्प लिया था कि हिंदूवादी, राष्ट्रवादी और विकासवादी अटल सरकार गिराने वाली पार्टियों को एक दिन भुगतना पड़ेगा। और ऐसे दलों को देश की जनता एक-एक सीट के लिए तरसा देगी।

    वक्त बदल रहा था और कांग्रेस पर से जनता का विश्वास दिन पर दिन धुंधला पड़ता जा रहा था। भ्रष्टाचार चरम पर था, निर्भया गैंग रेप जैसी घटनाओं से जनता आंदोलित हो रही थी। इस दौरान हिन्दू समाज आतंकवाद का भुक्तभोगी बनता जा रहा था। आतंकवाद को लेकर भय और गुस्सा था, इस बीच कांग्रेस सरकार के ओहदेदारों ने अपनी पार्टी के कोढ़ में खाज पैदा कर दिया। कांग्रेस सरकार ने जब हिन्दू आतंकवाद का जुमला गढ़ा तो कांग्रेस पर हिंदुओं का रहा सहा विश्वास भी खत्म हो गया।

    भाजपा की प्रतिज्ञा सत्य होने लगी। वही यूपी जो कांग्रेस का आधार था वहां कांग्रेस एक-एक सीट को तरस गई और भाजपा के एक योगी पर जनता का इतना विश्वास बढ़ा कि पौने चार दशक का रिकार्ड तोड़कर यूपी की जनता ने योगी आदित्यनाथ को प्रचंड बहुमत से दोबारी सत्ता की बागडोर सौंप दी। भाजपा को स्थापना दिवस की बधाई-शुभकामंआएं।

    Shagun

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading