Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी

    ShagunBy ShagunApril 6, 2025Updated:April 6, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 729

    ।। सीता राम-सीता राम कहिये
    जाहे विधि राखे राम
    ताहि विधि रहिये।।

    माँ कौशल्या के आंगन में एक प्रकाश पुंज उभरा और कुछ ही समय मे पूरी अयोध्या उसके अद्भुत प्रकाश में नहा उठी, बाबा ने लिखा “भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी…” उधर सुदूर दक्षिण के वन में जाने क्यों खिलखिला कर हँसने लगी भीलनी सबरी पड़ोसियों ने कहा “बुढ़िया सनक तो नहीं गयी” बुढ़िया ने मन ही मन सोचा “वे आ गए क्या…”नदी के तट पर उस परित्यक्त कुटिया में पत्थर की तरह भावनाशून्य हो कर जीवन काटती अहिल्या के सूखे अधरों पर युगों बाद अनायास ही एक मुस्कान तैर उठी पत्थर हृदय ने जैसे धीरे से कहा उद्धारक आ गया युगों से राक्षसी अत्याचारों से त्रस्त उस क्षत्रिय ऋषि विश्वामित्र की भुजाएँ अचानक ही फड़क उठीं हवनकुण्ड से निकलती लपटों में निहार ली

    उन्होंने वह मनोहर छवि मन के किसी शान्त कोने ने कहा “रक्षक आ गया…”जाने क्यों एकाएक जनकपुर राजमहल की पुष्पवाटिका में सुगन्धित वायु बहने लगी अपने कक्ष में अन्यमनस्क पड़ी माता सुनयना का मन हुआ कि सोहर गायें उन्होंने दासी से कहा क्यों सखी तनिक सोहर कढ़ा तो देखूँ गला सधा हुआ है या बैठ गया दासी ने झूम कर उठाया “गउरी गनेस महादेव चरन मनाइलें हो, ललना अंगना में खेलस कुमार त मन मोर बिंहसित हो” महल की दीवारें बिंहस उठीं कहा बेटा आ गया उधर समुद्र पार की स्वर्णिम नगरी में भाई के दुष्कर्मों से दुखी विभीषण ने अनायास ही पत्नी को पुकारा आज कुटिया को दीप मालिकाओं से सजा दो प्रिये लगता है कोई मित्र आ रहा है…

    इधर अयोध्या के राजमहल में महाराज दशरथ से कुलगुरु वशिष्ठ ने कहा “युगों की तपस्या पूर्ण हुई राजन तुम्हारे कुल के समस्त महान पूर्वजों की सेवा फलीभूत हुई अयोध्या के हर दरिद्र का आँचल अन्न-धन से भरवा दो नगर को फूलों से सजवा दो जगत का तारणहार आया है राम आया है…खुशी से भावुक हो उठे उस प्रौढ़ सम्राट ने पूछा ” गुरदेव मेरा राम” गुरु ने मुस्कुराते हुए उत्तर दिया नहीं इस सृष्टि का राम… जाने कितनी माताओं के साथ-साथ स्वयं समय की प्रतीक्षा पूर्ण हुई है राम एक व्यक्ति एक परिवार या एक देश के लिए नहीं आते राम समूची सृष्टि के लिए आते हैं

    राम युग-युगांतर के लिए आते हैं…सच कहा था उस महान ब्राह्मण ने शहस्त्राब्दियां बीत गयीं हजारों संस्कृतियां उपजीं और समाप्त हो गईं असँख्य सम्प्रदाय बने और उजड़ गए हजारों धर्म बने और समाप्त हो गए, पर कोई सम्प्रदाय न राम जैसा पुत्र दे सका, न राम या राम के भाइयों जैसा भाई दे सका, न राम के जैसा मित्र दे सका, न ही राम के जैसा राजा दे सका… मानस के अंतिम दोहे में बाबा कहते हैं “कामिहि नारि पिआरि जिमि लोभिहि प्रिय जिमि दाम तिमि रघुनाथ निरन्तर प्रिय लागहु मोहि राम” जैसे कामी को स्त्री प्रिय लगती है लोभी को धन प्रिय लगता है वैसे ही हे राम आप सदैव हमें प्रिय रहें…

    • अजीत कुमार सिंह 

     

    Shagun

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading