IAAPI Amusement Expo 2026: मुंबई में 15,000 वर्ग मीटर का रोमांच महाकुंभ
2030 तक मनोरंजन उद्योग दोगुना – 22,000 करोड़ रुपये तक पहुंचेगा बाजार
मुंबई : भारत के मनोरंजन और पर्यटन क्षेत्र को नई उड़ान मिलने वाली है! पर्यटन मंत्रालय के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को मजबूती देने वाला I AAPI Amusement Expo 2026 मुंबई के बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर में 10 से 12 मार्च 2026 तक धूमधाम से आयोजित होगा।
यह एशिया का सबसे बड़ा और केंद्रित मनोरंजन-थीम पार्क टेक्नोलॉजी शो होगा, जो 15,000 वर्ग मीटर में फैलेगा। 10+ देशों से 200+ प्रदर्शक और 43 नई कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो हाई-टेक आर्केड, वाटर स्लाइड्स और डिजिटल आकर्षण दिखाएंगी।
तेलंगाना और मध्य प्रदेश आधिकारिक पार्टनर राज्य होंगे। IAAPI अध्यक्ष अंकुर माहेश्वरी के अनुसार, भारतीय मनोरंजन उद्योग अब ऐतिहासिक मोड़ पर है—वर्तमान 11,500 करोड़ रुपये का बाजार 2030 तक दोगुना होकर 22,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
एक्सपो में सुरक्षा कॉन्क्लेव और IAC कनेक्ट जैसे सत्र वैश्विक विशेषज्ञों के साथ होंगे। यह निवेशकों, डेवलपर्स और युवा पीढ़ी के लिए नए पर्यटन स्थलों की नींव रखेगा, जहां शहरीकरण और बढ़ती आय से यह क्षेत्र पर्यटन अर्थव्यवस्था का नया इंजन बन रहा है।
रोमांच और विकास का महाकुंभ बस कुछ दिनों में शुरू होने वाला हैं?







