उत्तर प्रदेश की अनोखी और चर्चित घटना: आस्था की जीत या अंधविश्वास? बिजनौर के मंदिर में बेजुबान को मिल रहा भगवान जैसा सम्मान
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अनोखी और चर्चित घटना ने लोगों की आस्था को नई ऊंचाई दे दी है। नगीना तहसील के नंदपुर गांव के प्राचीन मंदिर में एक बेजुबान पिछले चार दिनों से लगातार हनुमान जी और मां दुर्गा की मूर्तियों की परिक्रमा करता रहा। अब थकावट के कारण वह एक जगह बैठ गया है, लेकिन भक्तों की भीड़ में इजाफा हो गया है। लोग इसे ‘बेजुबान महाराज’ कहकर पूज रहे हैं, प्रसाद चढ़ा रहे हैं और हाथ जोड़कर प्रणाम कर रहे हैं। मंदिर के बाहर मेले जैसा उत्सव छा गया है।
यह बेजुबान पहले हनुमान जी की मूर्ति के चारों ओर घंटों-घंटों चक्कर लगाता रहा, फिर मां दुर्गा की परिक्रमा में जुट गया। बिना खाए-पिए, बिना रुके इसकी यह भक्ति देख ग्रामीणों ने इसे भैरव बाबा का रूप या दैवीय संकेत मान लिया। अब बेजुबान थककर बैठा है तो भक्त दूध, बिस्कुट, रोटी अर्पित कर रहे हैं। कोई तिलक लगा रहा है, कोई मन्नतें मांग रहा है। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भीड़ का माहौल है, जैसे कोई बड़ा त्योहार हो।

सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा है। एक यूजर सुनयना ने लिखा: “मित्र, हिंदू धर्म में हर चीज पूजनीय है। पहले अपने धर्म को समझो। हम लोग नदी भी पार करते हैं तो उनको प्रणाम करते हैं। इसमें आस्था, प्रेम, आदर सब है।”वहीं दूसरी ओर अधिराज ने टिप्पणी की:
“यह एक बीमारी है जो किसी-किसी को हो जाती है, वो यह भूल जाता है कि एक ही जगह चक्कर लगा रहा है।”
वेटरनरी विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे repetitive circling व्यवहार अक्सर neurological समस्या, vestibular disease, compulsive disorder या cognitive dysfunction के कारण होता है। कई रिपोर्ट्स में इसे चमत्कार की बजाय मेडिकल इमरजेंसी बताया जा रहा है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2011982301429948421
पढ़े इससे सम्बंधित खबर : https://shagunnewsindia.com/a-living-symbol-of-religious-devotion-a-dog-is-continuously-circling-the-idol-of-lord-hanuman-in-nagina-bijnor/
फिर भी, बिजनौर के इस गांव में आस्था की धारा बह रही है। एक साधारण बेजुबान रातों-रात ‘महाराज’ बन गया, और लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। क्या यह सच्ची भक्ति है या अंधविश्वास? बहस जारी है, लेकिन ‘बेजुबान महाराज’ की कहानी अब वायरल हो चुकी है!







