Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»संपादकीय

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    ShagunBy ShagunJuly 6, 2026 संपादकीय No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 87

    राजधानी लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवा जिंदगियों का चले जाना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि राज्य की लापरवाह प्रशासनिक व्यवस्था का दर्दनाक प्रमाण है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने इस मामले में जो सख्त टिप्पणी की है, वह न सिर्फ सही है बल्कि बहुत देर से आई है।

    कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार दोहराई जा रही हैं, जिससे साफ पता चलता है कि मौजूदा कार्यप्रणाली न पर्याप्त है, न प्रभावी। 2022 के हजरतगंज लेवाना होटल अग्निकांड सहित कई अन्य मामलों में कोर्ट के आदेश अभी भी लंबित पड़े हैं। अफसर तब तक तेजी नहीं दिखाते, जब तक कोई बड़ी घटना न हो जाए और लोग जान न गंवा दें। यह रवैया बेहद खतरनाक और लापरवाह है।Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जिम्मेदारी किसकी?

    हाईकोर्ट ने केवल टिप्पणी ही नहीं की, बल्कि राज्य सरकार को सख्त निर्देश भी दिए हैं। अदालत ने कहा है कि भवन नियमों, अग्नि सुरक्षा उपायों के सख्ती से पालन के साथ-साथ अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाए। कोर्ट ने आवास एवं शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, आवास विकास परिषद के आयुक्त, यूपी पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक और प्रमुख सचिव ऊर्जा को पक्षकार बनाते हुए 4 अगस्त से पहले जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।

    यह निर्देश इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आग की घटनाएं अक्सर अवैध निर्माण, फायर सेफ्टी की अनदेखी और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण होती हैं। अगर ये विभाग समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझ लें तो ऐसी त्रासदियों को रोका जा सकता है।Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    टिप्पणी : अब सिर्फ कागजी कार्यवाही न हो

    हाईकोर्ट की टिप्पणी एक बार फिर याद दिलाती है कि जन सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अब जरूरत है कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले और केवल हलफनामा दाखिल करने तक सीमित न रहे।

    सभी व्यावसायिक भवनों, होटलों, मॉल और आवासीय कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और दोबारा ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए ठोस मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाए।

    यह भी सत्य है कि 15 युवा जिंदगियों का बलिदान व्यर्थ न जाए, यही सबसे बड़ी उम्मीद है। कोर्ट ने चेतावनी दी है, अब सरकार को एक्शन दिखाना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    Power on the Streets: Democracy’s Inverted Flow

    सत्ता सड़क परः लोकतंत्र की उलटी गंगा

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading