लखनऊ, 28 मई 2020: विनायक दामोदर सावरकर ने अपना जीवन हिन्दु धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सामूहिक हिन्दू पहचान बनाने के लिए हिन्दुत्व शब्द का प्रयोग किया। यही नहीं परिवर्तित हिन्दुओं को हिन्दु धर्म में वापस लाने के लिए सतत प्रयास किये। वे एक असाधारण हिन्दुवादी विद्वान थे। वीर सावरकर को उनकी जयंती पर नमन करते हुए ये बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।
गुरुवार को क्रांतिकारी भाषाविद् सावरकर को याद करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर प्रसिद्ध क्रांतिकारी, भाषाविद, दृढ राजनेता, समर्पित समाज सुधारक, दार्शनिक और महान् इतिहासकार थे। वे एक असाधारण हिंदूवादी विद्वान थे।

उन्होंने भारतीय शब्दों को टेलीफ़ोन, फोटोग्राफी, संसदीय भाषाओं के रूप में अन्य लोगों के बीच पहुँचाया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक सामूहिक हिंदू पहचान बनाने के लिए हिन्दुत्व शब्द का प्रयोग किया, जिससे हिन्दू राष्ट्र का निर्माण हो सके। सावरकर ने परिवर्तित हिंदुओं को हिंदू धर्म में वापस लौटाने हेतु सतत प्रयास किये एवं आंदोलन चलाये।
उन्होंने कहा कि सावरकर राजनीतिक दर्शन में उपयोगितावाद, तर्कवाद, मानवतावाद, सार्वभौमिकता, व्यावहारिकता और यथार्थवाद के तत्व सम्मिलित थे। ऐसे महान वकील, राजनीतिज्ञ एवं हिंदुओं के सबसे बड़े हितैषी वीर सावरकर को हर व्यक्ति सदा नमन करेगा।







