Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    जैसा अन्न वैसा मन

    ShagunBy ShagunSeptember 20, 2020 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601

    एक राजा था। वह साधु-संतों का बड़ा प्रेमी और भक्त था। सब प्रकार से आदरसत्कार करता था। अपने राज-दरबार में उन्हें ऊंचा स्थान देता था। एक बार वह एक संत का दर्शन करने गया। अपने साथ भांति-भांति के व्यंजन बनवा कर ले गया। इन व्यंजनों में मालपुआ भी थे। संत के पास पहुंचकर राजा ने भक्तिपूर्वक प्रणाम किया और थोड़ी देर बातचीत करने के बाद व्यंजन निकालकर उनके सामने रख दिये।

    उन्होंने आग्रह किया, “स्वामीजी, इन्हें ग्रहण करके कृतार्थ कीजिये।” किंतु संत ने खाना तो दूर उन्हें छुने से भी इन्कार कर दिया। राजा ने बारबार प्रार्थना की, लेकिन संत टस-से-मस न हुए। राजा को बड़ी निराशा हुई। उसका सारा उत्साह भंग हो गया। हैरान होकर उसने पूछा, “महाराज, आखिर बात क्या है ?”

    संत ने एक साथ कोई उत्तर नहीं दिया। राजा के बार-बार पूछने पर संत उठे और उन्होंने व्यंजनों में से एक मालपुआ उठाया।

    राजा की खुशी का ठिकाना न रहा। अंत में संत ने उसके अनुनय को स्वीकार कर ही लिया। परंतु संत ने जो कुछ किया, उसे देख राजा चकित हो गया। संत ने मालपुए को खाया नहीं। पास में रखे दर्पण पर रगड़ दिया। बोले, “लो, इसे देखो।’

    राजा ने दर्पण हाथ में ले लिया। वह धुंधला हो गया था। उसमें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। क्षण भर रुककर संत ने अपनी रूखी-सूखी बाटी उठाई और राजा के हाथ से दर्पण लेकर उसे उस पर वैसे ही रगड़ दिया, जैसे मालपुए को रगड़ा था। फिर उसे राजा की ओर बढ़ाकर कहा, “लो, अब देखो।” राजा ने शीशे को हाथ में लेकर देखा, वह एकदम साफ हो गया था।

    संत धीरे-से बोले, “राजन, तुम्हारे मालपुए ने इस दर्पण को धुंधला कर दिया था। उसी तरह तुम्हारे व्यंजन भी हमारे मन को धूमिल कर देंगे। याद रखो, जिस तरह धुंधले दर्पण में मुंह दिखाई नहीं दिया, उस तरह धुंधले मन से ईश्वर का दर्शन नहीं किया जा सकता। तुम्हारे व्यंजन से हमारी रूखी-सूखी रोटी ही अच्छी है, जो मन के मैल को दूर कर देती है और ईश्वर के चरणों में लौ लगा देती है।” राजा को अब आगे कुछ भी कहने को बाकी नहीं रह गया था।

    Shagun

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading