Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पत्रकारों की असमय मृत्यु का राज़ !

    ShagunBy ShagunJune 2, 2023Updated:June 2, 2023 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 825
    नवेद शिकोह
    राजनीतिक रिपोर्टिंग पर राज करने वाले लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राज बहादुर की मृत्यु के राज़ भी राज़ रह जाएंगे। ख़ुद्दारी की चादर में लिपटी ना जाने कितने ही पत्रकारों की देह एक राज़ के साथ ख़ाक हो जाती है। राजबहादुर जी की मौत के साथ भी उनकी आर्थिक तंगी का राज़  चंद घंटों बाद ख़ाक हो जाएगा।
    जीवन भर पत्रकारिता के सिवा किसी भी पेशे से दूर-दूर तक ना रिश्ता रखने वाले बड़े से बड़े पत्रकारों को जब तनख्वाह मिलना बंद हो जाए.. या उसकी नौकरी छूट जाए..दूसरी जगह नौकरी ना मिले तो पत्रकार का घर कैसे चलता होगा ?
    उसके बच्चे कैसे पढ़ते होंगे ?
    दवा का इंतेज़ाम कैसे होता होगा?
    आम जिन्दगी के आम खर्चे, बिजली का बिल और तमाम घर के खर्चों का इंतेज़ाम ना हो तो दिल और दिमाग पर इसका क्या असर होता होगा ?
    हृदयाघात होना ही है।
    क्या आप जानते हैं कि लखनऊ में  कितने ही अच्छे से अच्छे अखबारों/चैनलों के अच्छे से अच्छे पत्रकारों को कितने महीने से वेतन नहीं मिला!
    ऐसे लोगों का घर कैसे चल रहा है।
    वेतन विहीन भुक्तभोगी पत्रकार ख़ुद्दारी की चादर ओढ़कर अपना हर दर्द खुद सहता रहता है। वो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाता। दर्द और फिक्र दिल और दिमाग में जमा होती रहती है, और एक दिन हृदयाघात जिन्दगी की सारी मुश्किलों को आसान कर देता है।
    सब की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकारों की तनख्वाह भी ना दी जाए तो आखिर उसकी लड़ाई कौन लड़ेगा, ये एक यक्षप्रश्न है।
    राज, बहादुर थे, राजनीतिक रिपोर्टिंग के सिंह थे। लेकिन मीडियाकर्मियों की लाचारी के दौर में वो भी लाचार और असहाय ही थे।
     उनकी खबरों में इतना वजन था कि वो जिस अखबार में भी होते थे उस अखबार की शान बढ़ जाती थी। वो दैनिक जागरण में नहीं थे दैनिक जागरण उनसे था। वो पायनियर में नहीं थे, पायनियर उनसे था।
    जागरण से विदाई होती तो पायनियर चले जाते। पायनियर में वेतन ना मिले तो क्या करते!  आगे कोई विकल्प नहीं था।
    क़रीब ग्यार-बारह दिन पहले पिछले से पिछले शनिवार को आखिरी बार अपने अखबार पायनियर गए थे। सुबह का वक्त था, आफिस में सन्नाटा था। एक साथी पत्रकार ने देखा कि राजबहादुर जी कांप रहे हैं, उनका मुंह होंठ यहां तक कि आंख के नीचे का हिस्सा भी कांप रहा है। हालत अजीबो गरीब थी। बेटे को फोन किया गया। लारी ले जाया गया। वहां चार-पांच दिन भर्ती रहे। चिकित्सकों ने बताया कि इन्हें हृदय रोग, डायबिटीज के अलावा भी कई गंभीर समस्याएं हैं। इलाज के लिए  पीजीआई लाए गए। आज खबर आई कि उनका निधन हो गया।
    लखनऊ प्रेस क्लब की वो टेबिल सूनी हो गई जहां वो दशकों से अकेले बैठते थे। वेतन ना मिलने का दर्द ना बांटने वाला, अपना दर्द खुद सहने वाला कोई श्रमजीवी पत्रकार शायद राजबहादुर की उस जगह को भर दे।
    लेकिन यूपी प्रेस क्लब अपने सबसे बड़े जख्म को कैसे भरेगा। ज़ख्म गहरा है। श्रमजीवी पत्रकारों के हक़ और उनके नियमित वेतन के लिए लड़ाई लड़ने वाली पत्रकारों की ट्रेड यूनियन का सांस्कृतिक कार्यालय है यूपी प्रेस क्लब।
    यहां का सबसे सक्रिय पत्रकार कितने महीने से वेतन ना मिलने के दर्द को अकेले बैठकर सहता था, ये किसी को नहीं पता था।
    आज इसी पत्रकार की मौत का शोर हर तरफ बरपा है।
    श्रद्धांजलि

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading