Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    फ़िज़ा में फैली वह माटी की सोंधी खुशबू अब गायब है

    ShagunBy ShagunJune 29, 2025Updated:June 29, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    कल आज और कल : अजीत कुमार सिंह

    छिति जल पावक गगन समीरा पांच तत्व से बना शरीरा….भू, गगन, वायु, नीर और अग्नि यही भगवान है भारत के किसी राजनीतिक दल के एजेंडे में प्रकृति का सरंक्षण उसका बचाव कोई मुद्दा ही नही है प्रकृति मौसम का बदलाव सब यथावत अपने रूप में ही अनवरत चल रहा है उसमें परिवर्तन पर इतना हाहाकार और नौटंकी काहे इसका बिगड़ा हुआ स्वरूप सब हमारा ही किया धरा है बरसात भी आएगी गर्मी भी पड़ेगी ठंडी भी पड़ेगी सारे मौसम आएंगे जाएंगे हवा पानी सूरज गर्मी सब अपने उसी रूप में हैं उसी चक्र में घूम रहे हैं अब आपने प्रकृति को जो दिया है उसकी भरपाई आपको करनी है गर्मी ठंडी बरसात सब कुछ वैसे ही पड़ रहा है।

    लेकिन अब विकास इतना तगड़ा हो गया है तरक्की इतनी भयावह हो गयी है कि 2- 4 लहरा पानी पड़ने पर भी शहर की सड़कें फूलने पचकने लगती है हर जगह पूरा कंक्रीट का जंगल बना दिया है एक दो राउंड पानी पहले पड़ता था तो धरती ही सोख लेती थी। वर्षा की बूंदे जब तपती धरती पर पड़ती थी तो उस पर उसका पहला अधिकार होता था। पहली बारिश से तपती हुई धरती को जो सुकून मिलता है फिर आबोहवा से जो माटी की सोंधी खुशबू आती थी वह सब गायब हो रही है।

    वातानुकूलित गाड़ियों के काफिले वातानुकूलित कमरे वातानुकूलित ऑफिस यह कुछ लोगों को ठंडी तो देते हैं, लेकिन वातावरण में जो गर्मी उत्सर्जित करते हैं उससे पूरा जनमानस त्राहिमाम त्राहिमाम करता रहता है नदी, नदी नहीं रही, जंगल, जंगल नहीं रहा, बाग बगीचे सब अपना मौलिक स्वरूप खो रहे हैं हमने अपने बचपन में कभी नहीं सोचा था कि पानी भी खरीद के पीना पड़ेगा। अब वह बाकायदा व्यापार बनता जा है ऐसे आज का बचपन यह जरूर सोचे कि आने वाले समय में उसको शुद्ध हवा भी खरीद के सांस लेनी पड़ेगी असंभव कुछ नहीं है प्रकृति प्रेमी हमेशा अंधाधुंध औद्योगिकीकरण का विरोध करता है इसलिए कोई भी देश भारत ही नहीं सभी देश प्रकृति प्रेमियों को पर्यावरणविदों को देशद्रोही ही मानती हैं।

    आज तक किसी पर्यावरण विद को न भारत रत्न मिला न नोबेल पुरस्कार विश्व के तमाम विकसित देशों ने बहुत से भारी-भरकम उद्योगों को जिसमें पर्यावरण को नुकसान होता था उन्होंने सब बंद करके विकासशील देशों की ओर धकेल दिया। प्लास्टिक बंद हो रही है तो पेपर बैग आ रहा है। अब पेपर किस से बनता है वह गूगल पर सर्च कर लीजिए जब पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने की फोटो बाजी नहीं होती थी। तब आप की पुरखे पुरेनिया कितना पेड़ लगा गए और आपने कितना लगाया है दोनों की तुलना कर लीजिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading