Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Ganga Dussehra

    भजन ने घोली मिठास, सुनाई दिया ‘राम नाम अति मीठा है कोई गाके देख ले’

    ShagunBy ShagunOctober 1, 2021Updated:October 2, 2021 Ganga Dussehra No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 857

    लखनऊ, 1 अक्टूबर 2021: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में डेढ़ सौ साल से भी पहले जन्मे राष्ट्र नायक महात्मा गांधी की जयंती की पूर्ववेला पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र के भक्तिभाव भरे भजनों की गूंज उठी। भजन कार्यक्रम का आयोजन अकादमी परिसर गोमतीनगर के संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव और आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया गया था।

    अतिथियों का स्वागत करते हुए अकादमी के सचिव तरुण राज ने अहिंसा के पुजारी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी के सत्य के प्रयोगों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन सिद्धांतों को गांधीजी ने दूसरों को बताया, उन्हें पहले खुद के आचरण में उतारा। भक्तिरस से भरपूर कार्यक्रम का श्रीराम के भक्तों, गांधीजी के अनुयायियों और सुधी संगीतप्रेमियों ने अकादमी फेसबुक पेज पर आनलाइन भरपूर आनंद लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ की गायिका विभा सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास की भजन रचना- जाके प्रिय न राम वैदेही से समर्पण भरे स्वरों में की। गायिका की स्वरबद्ध की ये प्रस्तुति राग यमन पर आधारित थी। विभा देश-प्रदेश में अनगिनत कार्यक्रम करने के साथ तीन वर्ष पहले थाईलैंड में गायन कर सम्मानित हो चुकी हैं।

    केशरीनाथ त्रिपाठी की रचना- मैंने भजा है जय श्री राम…. को राग जोग में बांधकर विभा ने अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय कराया और आगेनरसी मेहता के रचे और पारंपरिक धुन एवं और मिश्र खमाज राग पर आधारित बापू के प्रिय भजन- वैष्णव जन तो ते ने कहिये सुनाकर सुधी श्रोताओं की वाहवाही पाई। विभा के साथ तबले पर कुशल संगतकार पवन तिवारी, सितार डा.नवीन मिश्र ने सुंदर साथ दिया।

    कार्यक्रम के दूसरे कलाकार के तौर पर कथा, प्रचचन व सुगम गायन में सिद्धहस्त और गुरु निम्बकाचार्य से दीक्षित मथुरा के सर्वेश्वर शरण भक्ति सरिता का आरम्भ राग भैरवी में बंधी नाम धुन- राजाराम राम राम सीता राम राम राम……से मधुर स्वरों में की। सधे गायक सर्वेश्वर ने गायन के बीच-बीच में श्रीराम प्रसंगों की चर्चा करते हुए- राम नाम अति मीठा है कोई गाके देख ले….,  वैष्णव जन….., राम नाम के साबुन से जो मनका मैल छुड़ाएगा और रघुपति राघव राजा राम जैसे लोकप्रिय कई भजन और सुनाए।

    #उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी #महात्मा गांधी
    Shagun

    Keep Reading

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading