Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    फिर बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश में किस करवट बैठेगा ऊंट ?

    ShagunBy ShagunSeptember 20, 2021 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 589

    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से कई दलों ने संगठनात्मक रूप से अपने आपको मजबूत करने की दिशा में कदम उठाये हैं। आगामी वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारीयों में कांग्रेस पार्टी का चुनावी मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं जैसे चुनावी मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी हैं तो वहीं दूसरी तरफ विभिन्न राजनीतिक दलों के मध्य चुनावी हलचल तेज होने से इस समय देश के सबसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में अब मात्र 4 से 5 महीनों तक का ही समय अवशेष है। इसी के मद्देनजर तमाम पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत अभी से उत्तर प्रदेश में झोंकना प्रारम्भ कर दिया है। इस दौड़ में सत्ताधारी बीजेपी पार्टी सबसे आगे दिखाई दे रही है।

    उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में इस बार जातीय समीकरण के आधार पर बहुत सी पार्टियां उत्तर प्रदेश राज्य में होने वाले आगामी चुनाव लड़ने की दिशा में तैयारी करती नजर आने लगी है। लेकिन जहां तक बीजेपी की बात करें तो यह पार्टी इस बार राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और विकास के एजेंडे पर मैदान में उतर सकती है। चुनाव में पार्टी का चेहरा सीएम योगी और पीएम मोदी ही रहेंगे लेकिन क्या पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने द्वारा किये गये कुछ ऐसे कामो गिनवा सकती है? कि जिसमे प्रदेश की जनता यह स्वीकार कर सके कि प्रदेश के लिये किया गया यह यह कार्य अभूतपूर्व है।

    वैसे बीजेपी की कोशिश यही होगी कि वह इस बार पिछले चुनाव से भी अधिक सीटों पर कमल को खिलाना चाहेगी जिसे लेकर इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के मध्य जुबानी जंग तेज हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को आतंकवाद की जननी बताया तो वहीं पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पर पलटवार किया है।

    इस बार के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि देश और प्रदेश की राजनीति पर प्रभाव डालने में सक्षम देश के सियासी नई पीढ़ी की साख भी दांव पर लगी होगी। फिलहाल चारों चेहरे अपने-अपने दल के सेनापति बनकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

    इस बार के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि देश और प्रदेश की राजनीति पर प्रभाव डालने वाली नई सियासी पीढ़ी की साख भी दांव पर होगी। चारों चेहरे जैसे योगी, अखिलेश, प्रियंका और जयंत अपने-अपने दल के सेनापति बनकर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

    विधानसभा चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश के लगातार चुनावों में प्रचंड बहुमत प्राप्त कर ज़ोरदार रूप से उभरने वाली भाजपा पूर्ण आत्मविश्वास से लवरेज है, जबकि कांग्रेस, साप और बसपा जातिगत गणित बैठने में लगी हुई हैं।

    • जी के चक्रवर्ती

    Shagun

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading