Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    पूर्वांचल में कभी बोलती थी तूती, अब दरक रहा मुख्तार का किला

    ShagunBy ShagunSeptember 13, 2021 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554

    जनाधार में आयी कमी, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई से भी लोगों में भय हुआ कम

    उपेन्द्र

    कभी पूर्वांचल में माफिया मुख्तार की तूती बोलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस बार लोगों का अनुमान है कि उसका किला अवश्य गिर जाएगा। इसका कारण है पहले से हर वर्ष कम हो रहा मुख्तार का वर्चस्व इस समय योगी सरकार द्वारा की गयी सख्त कार्रवाई लोगों के बीच बहुत कम हो गया है। लोगों के बीच मुख्तार का भय भी कम हुआ है और उनके समर्थकों में भी कमी आयी है।

    कभी मऊ में मुख्तार अंसारी के खिलाफ खड़े होने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। भय कहें या अंसारी बंधुओं का चुनावी गणित लोग चुनाव में उनके खिलाफ खड़ा होने वाला पहले से ही हार मानकर चलता था लेकिन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख्तार के सितारे गर्दिश में जाते गये। वर्तमान में तो योगी सरकार द्वारा की गयी सख्त कार्रवाई से उनके लोग भी खुलकर उनके साथ आने को तैयार नहीं हैं। जमीन कब्जा करने का साम्राज्य भी जमींदोज हो चुका है। स्थिति यह है कि कभी कुख्यात के रूप में पहचान बनाने वाला मुख्तार को आज खुद के जान को खतरा महसुस होने लगा है।

    यदि चुनावी आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो मुख्तार अंसारी ने मऊ से पहला चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था। उस समय मुख्तार को 45.85 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद बसपा से उसका अनबन हो गया और अगले चुनाव में वह निर्दल चुनाव लड़कर ही 46.06 प्रतिशत वोट पाकर रिकार्ड बनाया। वहीं 2007 के चुनाव में भी बसपा ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल किया था लेकिन मुख्तार ने मऊ से निर्दल लड़कर 46.78 प्रतिशत वोट हासिल किया था। इसके बाद अंसारी बंधुओं ने अपनी पार्टी कौमी एकता का गठन किया और 2012 में उसी से मुख्तार चुनाव लड़ा लेकिन रूतबा पहले की अपेक्षा बहुत कम हो गया। इस चुनाव में मुख्तार को 31.24 प्रतिशत ही मत मिले। 2016 में अंसारी बंधुओं ने बसपा में कौएद का विलय कर दिया। मुख्तार बसपा से चुनाव लड़ने के बावजूद 24.19 प्रतिशत ही मत पा सका।

    मुख्तार की गिरती साख के बीच भाजपा, सपा और बसपा इस सीट पर नजर गड़ाए हुए हैं। उधर मुख्तार के बड़े भाई व उनके लड़के सपा में जा चुके हैं, लेकिन बहुत कम उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी मुख्तार को अपनी पार्टी से लड़ाएगी। ऐसे में मुख्तार के लिए इस बार राह आसान नहीं होगा और विश्लेषकों का मानना है कि उनकी राजनीतिक दीवार ढह सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    July 8, 2026
    ChatGPT, Gemini, Claude, DeepSeek AI

    एआई मौलिक सोच को चुनौती दे रहा है: क्या हम ‘सोचने’ की क्षमता खो रहे हैं?

    July 8, 2026

    संसद का मानसून सत्र: राजनीति में आपराधिक छवि पर सख्त प्रहार का इंतजार

    July 8, 2026

    13 वर्षीय मासूम पर 32 दरिंदों का 5 दिन का अत्याचार – समाज की शर्म और व्यवस्था की नाकामी

    July 8, 2026
    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    July 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading