Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    कला रंग महोत्सव के रुप में तीन दिवसीय समारोह आठ से

    ShagunBy ShagunFebruary 5, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 625

    राज्य ललित कला अकादमी का 60वां स्थापना दिवस: होंगे लोक संस्कृति के कार्यक्रम, लगेंगी कला प्रदर्शनियां, दिये जायेंगे पुरस्कार

    लखनऊ, 05 फरवरी, 2021: राज्य ललित कला अकादमी का 60वां स्थापना दिवस समारोह 8 से 10 फरवरी तक होगा। इस अवसर पर तीन दिवसीय कला रंग महोत्सव कैसरबाग स्थित अकादमी परिसर में होगा। महोत्सव में वार्षिक कला प्रदर्शनी व अन्य प्रदर्शनियां आयोजित की जायेंगी। अकादमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने बताया कि विभिन्न प्रदर्शनियों में आये उत्कृष्ट चित्रों को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही वर्ष भर में आयोजित विभिन्न कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

    अकादमी उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि कला रंग महोत्सव के तहत तीन दिनों में हर रोज लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। कला रंग महोत्सव के संदर्भ में शुक्रवार को कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी भवन में प्रेसवार्ता हुई। वार्ता में अकादमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र व सचिव डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने विविध आयेाजनों की जानकारियां दी।

    कला रंग महोत्सव में यह होंगे कार्यक्रम:

    समारोह के पहले दिन आठ फरवरी को ‘स्वातंत्र्य वीर अर्चन’ चित्रकला शिविर और 34वीं राज्य स्तरीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर नवदुर्गा छवि प्रतियोगिता, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी पर आधारित प्रदर्शनियों के पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं से आमंत्रित कला प्रदर्शनियों लगाई जायेंगी।

    दूसरे दिन नौ फरवरी को नारी सशक्तिकरण प्रदर्शनी, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर आधारित चित्रकला-मूर्तिकला प्रतियोगिता व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस विषयक चित्रकला-मूर्तिकला प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण होगा।

    तीसरे दिन समापन समारोह में अखिल भारतीय कोविड-19 कला प्रतियोगिता, लॉक डाउन में बदलता पर्यावरण विषयक प्रतियोगिता व संन्यास से औद्योगिक क्रांति की ओर विषयक अखिल भारतीय शिविर के पुरस्कार दिये जायेंगे।

    यह होंगे लोक संस्कृति के आयोजन

    8 फरवरी – शाम 5:30 बजे – श्रीपाल गौड़ साथियों का कठपुतली कार्यक्रम, संगीता आहूजा की नृत्य नाटिका प्रस्तुति, रंजना मिश्रा लोक गायन

    9 फरवरी – शाम 5:30 बजे – एक शाम शहीदों के नाम शीर्षक काव्य समारोह। कमलेश मौर्य-लखनऊ, शिवकुमार व्यास-बाराबंकी, संजय सांवरा-बाराबंकी, पद्मकांत शर्मा–सीतापुर, रेनू द्विवेदी-लखनऊ, प्रख्यात मिश्र–लखनऊ, प्रियंका शुक्ला-उन्नाव, कमलेश द्विवेदी-कानपुर और रामनरेश पाल-लखनऊ।
    10 फरवरी – शाम 5:35 बजे, लोक गायन मगम मिश्र-लखनऊ, लोक गायन ध्रुव-लखनऊ, नृत्य प्रस्तुतियां उर्मिला पांडेय-गोंडा।

    म्यूरल चित्रांकन शिविर शुरु:

    राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस और चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के अवसर पर कल शुरु हुए ‘स्वातंत्र्य वीर अर्चन’ मूर्तिशिल्प शिविर के बाद ‘स्वातंत्र्य वीर अर्चन’ म्यूरल चित्रांकन शिविर की आज शुरुआत हुई। सात फरवरी तक लखनऊ के चित्रकार परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित म्यूरल शिविर में चित्रकूट के कलाकार संगम सागर, बलराम सिंह, सोम कृष्ण प्रजापति, अभिलाष कुमार, सुरेश कुमार ने म्यूरल चित्रांकन करेंगे। यह पहला मौका है जब अकादमी की दीवार पर चित्रकार म्यूरल चित्रण कर रहे हैं।

    शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ चित्रकार अजय मिश्र ने किया। उन्होंने इस अवसर पर चित्रकारों को जीवंत चित्रण के जरिये वीरगाथा प्रदर्शित करने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अकादमी अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, सचिव डॉ यशवंत सिंह राठौर सहित अकादमी के कर्मी और कलाप्रेमी मौजूद थे।

    Shagun

    Keep Reading

    'Impossible' tiger hunt in Dudhwa Tiger Reserve: Death of Rajeshwari rhino reveals secrets of the forest!

    दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ का ‘असंभव’ शिकार: राजेश्वरी गैंडे की मौत ने जंगल के राज उजागर किए!

    A new marriage ignited by suspicion: The shocking truth from Gurugram

    शक की आग में जलती एक नई शादी: गुरुग्राम की दिल दहला देने वाली सच्चाई

    The Great Coincidence of Eclipses and Its Unique Story

    ग्रहणों का महासंयोग और उसकी अनोखी कहानी

    CM Yogi immersed himself in cow service: called by name, cleaned the dust with his hands, fed jaggery and bread!

    गोसेवा में डूबे सीएम योगी: नाम लेकर पुकारा, हाथों से साफ की धूल, खिलाई गुड़-रोटी!

    Kalinjar: An immortal inscription of history in the lap of Vindhya

    विंध्य की गोद में इतिहास का अमर शिलालेख: कालिंजर

    Vasai's promising girl Krishnapriya Girish Nair rocks the national fashion stage!

    वसई की होनहार लड़की कृष्णप्रिया गिरीश नायर ने राष्ट्रीय फैशन मंच पर धमाल मचा दिया!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Impossible' tiger hunt in Dudhwa Tiger Reserve: Death of Rajeshwari rhino reveals secrets of the forest!

    दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ का ‘असंभव’ शिकार: राजेश्वरी गैंडे की मौत ने जंगल के राज उजागर किए!

    March 6, 2026
    Akshay Kumar and Shikhar Dhawan Turn ‘Bhooth Bangla’ Set into a Mini Cricket Stadium Cricket Fever on the Sets of ‘Bhooth Bangla’: Akshay Kumar and Shikhar Dhawan’s Fun Match

    ‘भूत बंगला’ के सेट पर क्रिकेट का तूफान: अक्षय कुमार और शिखर धवन ने मचाया धमाल!

    March 6, 2026
    US bullying reaches the Indian Ocean: Will India wake up after failing to protect its guest?

    अमेरिकी दादागिरी हिंद महासागर तक पहुंची : क्या भारत अपने मेहमान की रक्षा करने में नाकाम रहा?

    March 5, 2026
    “Madhurima Tuli’s Kurti Charm: Redefining Everyday Elegance” “From Casual to Couture: How Madhurima Tuli Turned a Kurti into a Style Statement” “Street-Style Grace: Madhurima Tuli’s Effortless Kurti Moment”

    मधुरिमा तुली का कुर्ती जादू: सादगी में छिपा स्टाइल का राज, उर्वशी रौतेला बनीं मॉडर्न-डे मधुबाला

    March 5, 2026
    After Bhool Bhulaiyaa 3, Roz Sardana takes a new flight, shooting with Jesse Lever in the valleys of Nashik.

    भूल भुलैया 3 के बाद रोज़ सरदाना की नई उड़ान, नासिक की वादियों में जेसी लीवर के साथ रोमांचक शूटिंग

    March 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading