अमरोहा में सनसनीखेज घटना, हिंदू संगठनों में आक्रोश
यूपी के अमरोहा के धोरिया गांव की तीन सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने अपने कैमरामैन विकास से एक साथ शादी कर ली। चामुंडा मंदिर में तीनों बहनों ने बारी-बारी विकास के साथ सात फेरे लिए और मांग भराई। विकास श्यामपुर का रहने वाला है और पिछले छह महीने से इन बहनों के साथ रील्स बनाने का काम कर रहा था।
सोशल मीडिया पर धमाल, 5 लाख फॉलोअर्स
तीनों बहनें इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर मशहूर हैं। उनके अकाउंट पर कुल मिलाकर करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं। 12वीं पास तीनों बहनों ने इस अनोखे विवाह को लेकर कहा, “राजा दशरथ की तीन पत्नियां नहीं थीं क्या?”
हिंदू संगठनों का विरोधइस घटना पर कई हिंदूवादी संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे हिंदू मर्यादा का उल्लंघन और गलत बताया है। संगठनों का कहना है कि एक पुरुष का तीन बहनों से विवाह सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है।
क्या है मामला
मंदिर में विकास ने तीनों बहनों की मांग में सिंदूर भरा और अग्नि के सामने फेरे लिए। पूरी प्रक्रिया पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई, लेकिन तीन बहनों का एक साथ एक व्यक्ति से विवाह इस मामले को विवादास्पद बना रहा है।
अभी तक न तो परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही कानूनी रूप से इस विवाह की पुष्टि हुई है। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।







