एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया और जब यह सब हो रहा था तब एंबुलेंस को 12 शेरों के झुंड ने घेर रखा था। खबरों के अनुसार घटना गुजरात के गिर स्थित जंगलों की है। अहमदाबाद, गुजरात के गिर के अमरेली जिले की रहने वाली मंगूबेन मकवाना नाम की महिला को 29 जून को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन रास्ते में गिर का घना जंगल और अंधेरी रात थे।







