Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जब तक लोगों की समस्या का नहीं होता समाधान, तब तक चैन नहीं मिलता: स्वाती सिंह

    ShagunBy ShagunNovember 24, 2021Updated:November 24, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 603

    मैडम, हम कई बार ब्लाक मुख्यालय पर गये लेकिन हमारा कार्य नहीं हुआ। इस कारण आपके यहां आई हूं। इतना सुनते ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह संबंधित अधिकारी को फोन मिलाती हैं और तुरंत काम करने के लिए आदेशित करती हैं। यह एक दिन की प्रक्रिया नहीं है। हर रोज गौतमपल्ली स्थित उनके आवास पर औसतन 60 से 70 फरियादी आते हैं। इसमें से पचास प्रतिशत तक का तो त्वरित निदान होता है, जिनका तुरंत निदान होने के काबिल नहीं होता, स्वाती सिंह जल्द निदान करने के लिए अधिकारियों को आदेशित करती हैं।

    बुधवार को नीलमत्था लखनऊ से आये राजेश कुमार तिवारी ने सड़क व नाली बनाने की फरियाद लगायी। स्वाती सिंह ने तुरंत फोन मिलाकर बजट बनाने के लिए आदेशित किया। इसी तरह से बुलंदशहर से हरीश सिंह पुंडेर, सरोजनीनगर से राज कुमार, बंथरा से राजेश आदि आये थे। काकोरी से विरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि मंत्री स्वाती सिंह की एक विशेषता है, जो कार्य उपयुक्त होता है, उसे तुरंत अमल में लेकर अधिकारियों से बात करती हैं। इसके साथ ही एक बार में यदि काम न हो तो पुन: उसके लिए फोन करती हैं।

    स्वाती सिंह का कहना है कि हम जनसेवक हैं। हमारा अपना कुछ भी नहीं है, जो है जनता का है, हम जनता के लिए हैं। इस कारण पूरी कोशिश होती है कि जो भी हमको जानकारी मिले, उसका हर संभव निदान हो। लोगों को परेशानियों का सामना न करने पड़े। मैं सिर्फ गौतमपल्ली ही नहीं विधानसभा क्षेत्र में भी हर दिन जाकर लोगों से उनकी समस्याएं पूछती रहती हूं और उसके निदान की हर संभव कोशिश करती हूं।

    उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री प्रधानसेवक के रूप में आमजन के लिए दिन-रात एक किये रहते हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चौबिस घंटे फरियादियों की सुनते और उसका निदान करते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य और बढ़ जाता है। हम जब तक हर व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं कर लेती हूं, हमें नींद कैसे आ सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading