Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    वक्त सिलता रहता है एक पीला लिबास पत्ते के लिए

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2023 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 753

    टहनी तब सबसे ज्यादा उदास नहीं होती
    जब देखती है पहली बार पत्ते के कच्चे हरे रंग पर हल्का पीलापन, विदा का पहला संकेत….

    यह तो उतना ही सहज
    जैसे आँखों के गिर्द झुर्रियों ने पहली आमद दी हो
    जैसे केशों में पहला चांदी का तार झिलमिलाया हो
    वक्त सिलता रहता है एक पीला लिबास पत्ते के लिए
    टहनी और पत्ता दोनों विदा की आहट सूंघते हैं चुपचाप, बेआवाज….

    सावन भले ही देरी का आदी हो
    वक्त का पक्का पतझर कभी आने में चूकता नहीं
    पतझर के लिए कोई मन्नत नहीं मांगता, बिना मुरादों वाले बच्चे ढीठ और जिद्दी होते हैं…

    टहनी पत्ते से बिछुड़ने के बाद भी सबसे ज्यादा उदास नहीं होती,
    हर पत्ते को एक दिन अतीत बन ही जाना होता है…

    टहनी सबसे ज्यादा उदास होती है पत्ते के एन टूटते समय
    ठीक वो एक पल जब पत्ते से लिपटी उसकी ऊँगली की पकड़ छूट रही होती है,
    जब वह पत्ते को छूती है आखिरी बार…

    घनी उदासियों और गहरी पीड़ाओं से मिलकर बनता है
    अलविदा का एक कठिन क्षण
    आत्मा का देह से अलग होने का क्षण
    दृश्य का स्मृति बन जाने का क्षण…

    मैं और टहनी आज भी लिपटकर रोते हैं जब याद करते हैं
    एक हथेली से दूसरी हथेली का सरकते जाना
    उँगलियों का उँगलियों के आखिरी छोर तक जाना
    और अलग हो जाना…..

    • अंजू देवेदी

    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आग ही क्यों? जब घर की चारदीवारी में ही महिलाओं की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल!

    November 1, 2026
    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    November 1, 2026
    A remarkable achievement by child scientists from Barabanki: 6 projects selected for the state-level competition.

    बाराबंकी के बाल वैज्ञानिकों का कमाल, 6 प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    November 1, 2026
    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    October 31, 2026

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading