Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जौनपुर में व्यापारी बदलेंगे चुनावी समीकरण : देवेंद्र

    ShagunBy ShagunMay 21, 2024 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    शाहगंज में सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा के पक्ष में निकले व्यापारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,311

    बीजेपी सरकार की नीतियों से तंग आ, हो रहे एकजुट

    राहुल गुप्ता

    जौनपुर, 21 मई : बीजेपी का कोर वोटर माना जाने वाला व्यापारी अब अपने सम्मान और आराम को लेकर एक कड़ा रुख अपनाने के मूड में है। जौनपुर में सपा व्यापार सभा की अतिसक्रियता भी एक महत्वपूर्ण कारक है कि यहां का व्यापारी अपने हितों व सम्मान की रक्षा के लिए सपा के साथ लामबंद होता नजर आ रहा है। जौनपुर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की सक्रियता और नीतियों के चलते पूरे प्रदेश में व्यापारियों का रुख इंडिया गठबंधन के पक्ष में बना हुआ है।

    सपा व्यापारी नेता देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी समस्त टीम बड़े ही उत्साह के साथ पूरे में जिले में व्यापारियों को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। साथ ही सपा सरकार में व्यापारी हितों पर किये गये महत्वपूर्ण कार्यों को गिना रही है, चाहे वो इंस्पेक्टर राज का खात्मा हो, या तहबजारी वसूली पर तालाबंदी हो। सपा द्वारा किये गये ऐसे बहुत से कार्यों को बता कर सपा व्यापार सभा की टीम जिले में व्यापारियों को एकजुट करने में कामयाब होती नजर आ रही है।

    जौनपुर सपा कार्यालय में सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार साहू और साथ में सपा व्यापार सभा के पदाधिकारीगण

    सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी टीम का मानना है कि बीजेपी सरकार की नित नई नीतियों से व्यापारियों के समक्ष बहुत सी चुनौतियां हैं। जीएसटी की विसंगितयों के चलते अधिकारियों की मनमानी के कारण व्यापारियों को अपना सम्मान भी गंवाना पड़ता है और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई भी।

    उन्होंने कहा कि इस सरकार में व्यापारी सुकून की सांस भी नहीं ले पा रहे। महंगाई और बेरोजगारी तो सर चढ़कर बोल रही है। आरक्षण दिखावे बस का रह गया है। जिस प्रकार से सरकार हर क्षेत्र में अपनी मनमानी कर रही है उससे संविधान भी खतरे में नजर आ रहा है। सपा व्यापार सभा की टीम यही सब बातें व्यापारियों के बीच जा जा कर तथा इन सब समस्याओं को याद दिला कर व्यापारियों को सही दिशा में मतदान करने के लिए प्रेरित भी कर रही है।

    जौनपुर में सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के साथ व्यापार सभा के पदाधिकारीगण

    जौनपुर जिले में दो लोकसभा सीट हैं जौनपुर तथा मछलीशहर। दोनों सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच काँटे की टक्कर है। जौनपुर लोकसभा में बीजेपी से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह व सपा (इंडिया गठबंधन) से उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बाबूसिंह कुशवाहा मैदान में हैं।

    मछलीशहर से भाजपा के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद बीपी सरोज व इंडिया गठबंधन से युवा नेत्री प्रिया सरोज मैदान पर हैं। इन दोनों सीटों पर सीधी टक्कर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच में है। देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी टीम ने बताया की यहां बीएसपी का कोर वोटर भी बाबा साहेब के संविधान और अपने अधिकारों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट करने का मूड बना चुका है। साथ ही बसपा के पुराने कई साथी बसपा शासन में मुख्यमंत्री के बाद सबसे प्रभावशाली मंत्री रहे बाबूसिहं कुशवाहा की कुशल रणनीति व नेतृत्व से आजतक प्रभावित हैं। बसपा के ये सभी पुराने साथी कुशवाहा को सांसद चुनने के लिए सच्चे मन से उत्साहित हैं। यहां के जातीय समीकरणों के अनुसार भी गठबंधन के दोनों प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशियों पर हावी बने हुए हैं।

    सम्मान, अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए अन्य तमाम पिछड़ी जातियां भी एकजुट हो चुकी हैं, जो जौनपुर में सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा तथा मछलीशहर में सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज के पक्ष में मतदान का मन बनाए हुए हैं। जौनपुर की 9 विधानसभा सीटों पर पांच सीटों पर सपा काबिज है तथा अन्य चार पर कुछ ही अन्तर से बाहर रही। इस दृष्टिकोण से भी यहां सपा के दोनों प्रत्याशी जीत के सबसे करीब हैं।

    ऐसे में बीजेपी का कोर वोटर कहा जाने वाला व्यापारी अगर बड़े हिस्से के रूप में इंडिया गठबंधन की तरफ रुझान बना रहा है तो वास्तव में यहां के परिणाम बड़े ही आश्चर्यजनक होंगे। यहां बीजेपी के दो बड़े कोर वोटर व्यापारी और मौर्य जाति के इंडिया गठबंधन की तरफ रुख करने से बीजेपी प्रत्याशियों के समक्ष बड़ी चुनौती उत्पन्न हो रही है।

    सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू व जिला सचिव मनोज अग्रहरि, शाहगंज के सपा व्यापार सभा से विधानसभा अध्यक्ष विकास अग्रहरि, सपा व्यापार सभा के शाहगंज नगर अध्यक्ष दिव्यांग पंकज गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय अग्रहरि और शाहगंज के समाजसेवी एड. संतोष अग्रहरि ने बताया कि सपा व्यापार सभा की टीम ने 20 मई को ही सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का जौनपुर जिले में कार्यक्रम लगवाकर अन्य व्यापारियों को भी अपने हक व सम्मान के लिए सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करवाई गई। इस कार्यक्रम का भी जिले के व्यापारियों पर काफी असर देखने को आ रहा है। सर्ववैश्य का एक बड़ा हिस्सा इस बार सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज के पक्ष में जाकर संविधान, सम्मान और अपने अधिकारों की जीत की लड़ाई लड़ेगा। व्यापारी नेताओं ने आगे कहा कि सपा के पक्ष में उसका कोर वोटर कहीं नहीं खिसकने वाला। हाँ! बीजेपी और बीएसपी का एक बड़ा कोर वोटर सपा की ओर रुझान किये हुए है जिससे यहां से साइकिल दिल्ली दरबार की ओर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading