Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    डीआईजी रूपा का हुआ तबादला, दो करोड़ घूस देकर जेल में मिल रही शशिकला को ख़ास सुविधा पाने का किया था खुलासा

    By July 17, 2017Updated:July 18, 2017 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551

    बेंगलुरू: सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू के केंद्रीय कारागार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं का पदार्फाश करने वाली भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी डी रूपा का सोमवार को तबादला कर दिया. राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डी रूपा आईपीएस (कर्नाटक 2000 बैच), पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के आयुक्त आईपीएस एएसएन मूर्ति के स्थान पर अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में स्थानांतरित किया जाता है. सरकार ने रूपा के साथ ही चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया है.

    अन्नाद्रमुक (अम्मा) नेता ​वीके शशिकला के साथ जेल में कथित तौर पर ‘विशेष सलूक’ किए जाने पर विवादास्पद रिपोर्ट देने वाली वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डी रूपा को राज्य सरकार ने नोटिस जारी किया है. साथ ही सरकार ने उनसे यह स्पष्ट करने को कहा है कि उन्‍होंने मीडिया को इसकी जानकारी क्यों दी. वहीं, अधिकारी डी रूपा अपनी बातों पर कायम हैं और उन्‍होंने कहा है कि उन्होंने किसी भी आचरण नियम का उल्लंघन नहीं किया.
    डीआईजी (कारागार) डी रूपा की रिपोर्ट को लेकर बड़ा विवाद होने से शर्मसार सरकार ने उनसे अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा.

    मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, ‘यह एकदम नियमों के खिलाफ है’. सिद्धारमैया ने उप महानिरीक्षक (कारागार) डी रूपा के अपनी रिपोर्ट पर सार्वजनिक टिप्पणी करने को लेकर खुलेआम नाराजगी जताई. रूपा की रिपोर्ट ने उनके वरिष्ठ और अन्य कारागार अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोपों के घेरे में ला दिया था
    सिद्धारमैया ने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अपने आरोपों के संबंध में अपने किसी भी वरिष्ठ से संपर्क कर सकती थीं. मुख्यमंत्री ने मैसुरू में मीडिया से कहा, ‘मीडिया के साथ विवरण साझा करना उनकी तरफ से अनुचित है’. उन्होंने कहा कि मुख्यधारा और सोशल मीडिया पर आरोपों से पुलिस विभाग शर्मसार हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपा से उन्हें दिए गए नोटिस का जवाब देने को कहा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि डीजीपी (कारा) एचएन सत्यनारायण राव के खिलाफ रूपा ने जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि एक सेवानिवृत्त अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच के लिये नियुक्त किया गया है

    Keep Reading

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading